गुरुवार, मार्च 19 2026 | 10:12:51 PM
Breaking News
Home / बाजार / भारतीय जमीन पर उछाल को तैयार बास्केटबॉल

भारतीय जमीन पर उछाल को तैयार बास्केटबॉल

जयपुर। जिस देश में बास्केटबॉल का पेशेवर मुकाबला कभी न हुआ हो वहां पर इस खेल को प्रचारित-प्रसारित करने में नैशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) ने प्रसारक सोनी पिक्चर्स नेटवर्क के साथ मिलकर पूरी जान लगा दी है। इसके लिए तमाम मीडिया मंचों पर भारी विज्ञापन देने और बड़े ब्रांडों को साथ जोडऩे का तरीका अपनाया गया है। इस वजह से भारत के लिए काफी हद तक अनजान एनबीए मुकाबला बड़े खेल आयोजनों को भी टक्कर देने की स्थिति में पहुंच गया है। रिलायंस फाउंडेशन के रणनीतिक भागीदार होने से भी इसमें मदद मिली है।

मुंबई के खचाखच भरे एनएससीआई डोम में सैक्रामेंटो किंग्स और इंडियाना पेसर्स के बीच शुक्रवार को भारतीय जमीन पर एनबीए का पहला मुकाबला खेला गया। शनिवार को भी एक मुकाबला खेला जाएगा। अमेरिका के सबसे लोकप्रिय खेल बास्केटबॉल की पेशेवर लीग एनबीए में हिस्सा लेने वाली टीमें सीजन शुरू होने के पहले वार्मअप मैच खेलती हैं और ये मुकाबले उसी का हिस्सा हैं। यह पहला मौका है जब एनबीए की टीम भारत में मुकाबला खेलने आई हैं। इस मुकाबलों का सोनी नेटवर्क के चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। सोनी ने इस प्रसारण के दौरान गार्नियर, क्रोमा, ऐपल और ग्लेनफिडिश जैसे ब्रांड को साथ में जोड़ा है तो एनबीए ने वैश्विक साझेदार पेप्सिको भी आठ अन्य मार्केटिंग साझेदारों के साथ इस खेल आयोजन का हिस्सा बन रही है। एनबीए इंडिया लीग से जुड़े वैश्विक ब्रांडों में वीडियो गेम पब्लिशर 2के एवं ईए, एडिडास, न्यू ईरा, नाइकी, स्पैल्डिंग, टिसॉ और अंडर आर्मर शामिल हैं। इनके अलावा मिंत्रा, सुदिति इंडस्ट्रीज, जेबीएल और ड्रीम11 भी स्थानीय लाइसेंसिंग साझेदार के तौर पर जुड़ गई हैं। एनबीए के खेल परिधान एवं साजोसामान 750 खुदरा दुकानों एवं ऑनलाइन मंचों पर भी उपलब्ध कराए गए हैं।

Check Also

BSE Sensex completes 40 years, established as the country's economic indicator

बीएसई सेंसेक्स के 40 साल पूरे, देश के आर्थिक सूचक के रूप में हुआ स्थापित

मुंबई. एशिया के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज बीएसई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) ने शुक्रवार को मुख्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *