शनिवार, जून 27 2026 | 01:46:51 PM
Breaking News
Home / राजकाज / रोजगार और निवेश से बदलेगा कश्मीर

रोजगार और निवेश से बदलेगा कश्मीर

नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाने के फै सले को सही करार देते हुए आज कहा कि पाकिस्तान इनका इस्तेमाल कुछ लोगों की भावनाओं को देश के खिलाफ भड़काने के लिए कर रहा था। मोदी ने इस मुद्दे पर देश को संबोधित करते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 और 35ए के कारण जम्मू कश्मीर के लोगों को वे सुविधाएं नहीं मिल पा रही थीं जो देश के अन्य लोगों को हासिल हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के बच्चों को शिक्षा का अधिकार नहीं था, बेटियां अपने अधिकारों से वंचित थीं, सफाई कर्मचारियों के कल्याण और दलितों के उत्पीडऩ को रोकने के लिए बनाए गए कानून जम्मू कश्मीर में लागू नहीं होते थे। साथ ही अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलता था। देश के बंटवारे के बाद भारत आए लोगों को जम्मू कश्मीर में मतदान करने और चुनाव लडऩे का अधिकार नहीं था।

जम्मू कश्मीर का पुनर्गठन कर दो केंद्रशासित राज्य बनाने के फैसले को सही ठहराते हुए मोदी ने कहा कि इससे राज्य में संभावनाओं के नए अवसर खुलेंगे। नई व्यवस्था में जम्मू कश्मीर और लद्दाख की पुलिस और दूसरे कर्मचारियों को अन्य केंद्रशासित प्रदेशों के समान सुविधाएं मिलेंगी। मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर को कुछ समय के लिए सीधे केंद्र सरकार के शासन में लेने का फैसला किया गया है और वहां स्थिति सामान्य होते ही राज्य का दर्जा बहाल कर दिया जाएगा।राज्य में जल्दी ही विधानसभा चुनाव होंगे और अवाम को अपना प्रतिनिधि चुनने का मौका मिलेगा।

Check Also

Preparations underway to evacuate 11,000 sailors from Strait of Hormuz after Iran-US deal: IMO

ईरान-अमेरिका समझौते के बाद होर्मुज से 11 हजार नाविकों को निकालने की तैयारी: आईएमओ

लंदन. इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गनाइजेशन (आईएमओ) ने मंगलवार को होर्मुज स्‍ट्रेट में फंसे 11,000 से ज्यादा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *