बुधवार, अगस्त 12 2026 | 04:19:04 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / कोविड-19 : घर में ऐसे वक्त बिता रही हैं अनन्या पांडे

कोविड-19 : घर में ऐसे वक्त बिता रही हैं अनन्या पांडे

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोनावायरस के खिलाफ जंग में जीत हासिल करने के लिए लोग हरसंभव सावधानियां बरत रहे हैं। अपने-अपने घरों में रहकर और सार्वजनिक जगहों से दूरी बनाकर लोग इसको फैलने से रोकने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। स्कूल, कॉलेज, दफ्तर और दुकानों के बंद होने के साथ-साथ फिल्मों की शूटिंग भी ठप्प है।

 शॉर्ट ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही अनन्या

बॉलीवुड सितारें भी घर में रहकर तमाम तरह के काम कर अपना ये खाली समय गुजार रहे हैं। इसी बीच नवागंतुक अभिनेत्री अनन्या पांडे ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह एक शॉर्ट ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं। अनन्या ने इसके कैप्शन में लिखा, “बाहर जाकर लिविंग रूम में बैठने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। हैशटैगक्वॉरेंटीन मूड, हैशटैगसेल्फआइसोलेशन।”

Check Also

Govinda to make a comeback with 'Roopa', shares an interesting story about his lucky number

फिल्म ‘रूपा’ से कमबैक करेंगे गोविंदा, शेयर किया लकी नंबर का दिलचस्प किस्सा

मुंबई. 1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *