गुरुवार, नवंबर 05 2026 | 03:41:24 PM
Breaking News
Home / बाजार / एलआईसी म्यूचुअल फंड 6 अक्टूबर, 2022 से लॉन्च करेगी एलआईसीएमएफ मल्टीकैप न्यू फंड पेशकश

एलआईसी म्यूचुअल फंड 6 अक्टूबर, 2022 से लॉन्च करेगी एलआईसीएमएफ मल्टीकैप न्यू फंड पेशकश

नई दिल्ली, एलआईसी म्यूचुअल फंड ने आज एलआईसीएमएफ मल्टीकैप फंड (“एलआईसीएमएफ मल्टीकैप”) लॉन्च करने की घोषणा की, जो एक ओपन-एंडेड इक्विटी योजना है और यह बाजार पूँजीकरण की सभी श्रेणियों में निवेश करेगी।

एलआईसीएमएफ मल्टीकैप फंड लार्ज, मिड और स्मॉल कैप शेयरों में से हर एक में न्यूनतम 25 प्रतिशत का निवेश करेगा औरशेष 25 प्रतिशत फंड मैनेजर को अनुशासित दृष्टिकोण का पालन करते हुए अपने विवेक के आधार पर हर तरह के बाजार पूँजीकरण में निवेश करने के लिए लचीलापन प्रदान करेगा।

न्यू फंड ऑफर (नई फंड पेशकश-एनएफओ) गुरुवार, 6 अक्टूबर, 2022 को खुलेगा, और गुरुवार, 20 अक्टूबर, 2022 को बंद होगा। यह योजना बुधवार, 2 नवंबर, 2022 से मौजूदा सब्सक्रिप्शन के लिए फिर से खुलेगी।

एलआईसीएमएफ मल्टीकैप फंड तीनों किस्म के बाजार पूंजीकरण – लार्ज, मिड और स्मॉल – के साथ शेयरों के केंद्रित आवंटन का प्रयास करेगा, इस तरह हमेशा अनुशासित विविधीकरण की पेशकश की जाएगी।

एलआईसीएमएफ मल्टीकैप फंड के लिए प्रमुख अंतर यह है कि यह आतंरिक स्तर पर विकसित मैक्रो बेस्ड वैल्यूएशन चेक (एमवीसी) है, जो पोर्टफोलियो के भीतर चुने हुए शेयरों के आवंटन को समायोजित करते हुए, उभरते मैक्रो वैरिएबल के अनुरूप – इक्विटी जोखिम प्रीमियम, ब्याज दरों को ध्यान में रखते हुए और लाभ में वृद्धि करना।

यह निवेश ढाँचा मैक्रोवेरिएबल के आधार पर समायोजित बाजार मूल्यांकन काआकलन करेगा। इसमें लोअर-एंड और हाई-एंड पीई का आकलन और एक उपयुक्त (ऑप्टिमम) पोर्टफोलियो-स्तरीय पीईजी बैंड तक पहुँचना शामिल है।

इस अवसर पर एलआईसी म्यूचुअल फंड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री टी एस रामा कृष्णन ने कहा: “अनुशासित विविधीकरण और केंद्रित आवंटन, दो ऐसे पहलू हैं जिन्हें निवेशक पसंद करते हैं। एलआईसीएमएफ मल्टीकैप फंड अपने निवेशकों को बाजार पूँजीकरण (मार्केट कैप) में विवेकपूर्ण तथा अनुशासित विविधीकरण और उन कंपनियों में निवेश करने का अवसर प्रदान करेगा, जो बाजार पूँजीकरण के लिहाज़ से नेतृत्व की स्थिति मेंहैं। एलआईसीएमएफ मल्टीकैप फंड की विशिष्टता होगी एक अनूठी निवेश चेकलिस्ट जिसका है उद्देश्य हर तरह के बाज़ार पूंजीकरण के दायरे में उभरती प्रमुख कंपनियों की पहचान करना।

Check Also

Eventions’ ' IPO opens on September 30, 2026; company aims to raise Rs 38.12 crore

ईवेन्शन्स का IPO 30 सितंबर 2026 को खुलेगा; कंपनी का रू. 38.12 करोड़ जुटाने का लक्ष्य

  ईवेन्शन्स लिमिटेड, Rs. 112 से Rs. 118 प्रति इक्विटी शेयर के मूल्य बैंड पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *