गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 10:39:23 AM
Breaking News
Home / रीजनल / भारत विकास परिषद द्वारा निशुल्क एनीमिया जांच शिविर का आयोजन, 216 लोगों की हुई जांच
Bharat Vikas Parishad organized a free anemia checkup camp, 216 people were tested

भारत विकास परिषद द्वारा निशुल्क एनीमिया जांच शिविर का आयोजन, 216 लोगों की हुई जांच

जयपुर। भारत विकास परिषद, तेजाजी नगर शाखा द्वारा मंगलम आनंदा सोसाइटी (Mangalam Ananda Society) के गेट नंबर 1 पर घरेलू सहायिकाओं (बाइयों) और सफाई कर्मचारियों के लिए निशुल्क एनीमिया जांच शिविर का आयोजन सोमवार को किया गया। इस समाजसेवी पहल का उद्देश्य समाज के उन वर्गों के स्वास्थ्य की जांच करना था, जो अक्सर स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं।
इस शिविर में कुल 216 लोगों की एनीमिया की जांच की गई। इनमें से 100 लोगों का हीमोग्लोबिन स्तर 9 से कम पाया गया। ऐसे सभी जरूरतमंदों को एक माह के लिए 30 आयरन टेबलेट्स वितरित की गईं, जिससे उन्हें एनीमिया से लड़ने में सहायता मिलेगी। यह दवा वितरण पूर्णतः निःशुल्क किया गया।
इस शिविर के लिए 3000 आयरन टेबलेट्स फूलवती गुप्ता की ओर से प्रदान की गईं, जो कि उनकी सामाजिक सेवा भावना का प्रतीक है। वहीं, शिविर में आने वाले सभी लोगों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था अनिल खंडेलवाल और अंजू भार्गव द्वारा की गई। इस सफल आयोजन में मंगलम आनंदा सोसाइटी के सभी निवासियों का भी भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। भारत विकास परिषद के सचिव देवेन्द्र श्रीवास्तव ने सभी सहयोगियों, दाताओं और समाज के जागरूक नागरिकों का हृदय से आभार प्रकट किया और कहा कि समाज सेवा ही सच्चा धर्म है।

Check Also

Lottery for firecracker shops in Balotra tomorrow, 749 applications received for 50 shops

बालोतरा में कल पटाखा दुकानों की लॉटरी, 50 दुकानों के लिए मिले 749 आवेदन

पंचायत समिति सभागार में शाम 3 बजे होगी लॉटरी, लूनी नदी किनारे सजता है पटाखा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *