गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 11:49:33 AM
Breaking News
Home / रीजनल / राजस्थान में वसुंधरा राज का भव्य प्रवेश; जयपुर में खोला अपना तीसरा स्टोर
Vasundhara Raj makes a grand entry in Rajasthan; opens her third store in Jaipur

राजस्थान में वसुंधरा राज का भव्य प्रवेश; जयपुर में खोला अपना तीसरा स्टोर

जयपुर. भारत की विरासत को समकालीन अंदाज़ में पेश करने वाला लक्ज़री ज्वेलरी ब्रांड वसुंधरा राज अब जयपुर में अपने पहले स्टोर के लॉन्च के साथ एक नया अध्याय शुरू कर रहा है।
परंपरा में रचा-बसा और आधुनिकता की सहज झलक लिए यह ब्रांड हमेशा से ही जयपुर की भव्य वास्तुकला, शाही विरासत और ज्वेलरी बनाने की सदियों पुरानी परंपरा से प्रेरणा लेता रहा है। इस स्टोर के लॉन्च के साथ, वसुंधरा राज ने अपने डिज़ाइन विज़न को एक ऐसे रिटेल स्पेस के जरिए साकार किया है, जो उनके अनोखे सौंदर्यबोध को बखूबी दर्शाता है।
इस स्टोर को इस प्रकार डिज़ाइन किया गया है कि यह ग्राहकों को एक निजी और भावनात्मक अनुभव पेश करे, जहाँ पुराने ज़माने की शान और आधुनिक सादगी का सुंदर मेल देखने को मिलता है। दीवारों पर हाथ से बनी पिचवाई आर्ट की कोमलता और राजा रवि वर्मा की पेंटिंग्स से प्रेरित कलाकृतियाँ इस जगह को एक अद्भुत कलात्मक रूप देती हैं।
ब्रांड की फाउंडर और क्रिएटिव डायरेक्टर वसुंधरा राज ने कहा, “जयपुर हमारे लिए हमेशा से ही प्रेरणा का स्रोत रहा है। इसकी सांस्कृतिक गहराई, हस्तशिल्प की परंपरा और डिज़ाइन की समझ ने हमारे सभी कलेक्शंस को और भी खूबसूरत बना दिया है। वैशाली नगर को आधुनिक जयपुर के रूप में माना जाता है, ऐसे में यहाँ अपना पहला स्टोर शुरू करना हमारे लिए एक बेहद भावनात्मक पल है।”
दिल्ली, नोएडा और अब जयपुर के बाद वसुंधरा राज की योजना भारत के प्रमुख सांस्कृतिक और कारोबारी क्षेत्रों में बढ़ने की है। आने वाले महीनों में ब्रांड नोएडा के साथ-साथ मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, पुणे, लखनऊ, कोयंबटूर और चंडीगढ़ जैसे शहरों में भी अपने स्टोर लॉन्च करेगा।
इंस्टाग्राम: @vasundhrarajluxury
वेबसाइट: https://vasundhraraj.com/
स्टोर का पता: वसुंधरा राज लक्ज़री ज्वेलरी, प्लॉट नंबर 38, स्कीम नंबर 16-ए, गिरनार कॉलोनी, वैशाली नगर, जयपुर।

Check Also

Lottery for firecracker shops in Balotra tomorrow, 749 applications received for 50 shops

बालोतरा में कल पटाखा दुकानों की लॉटरी, 50 दुकानों के लिए मिले 749 आवेदन

पंचायत समिति सभागार में शाम 3 बजे होगी लॉटरी, लूनी नदी किनारे सजता है पटाखा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *