बुधवार, अक्तूबर 14 2026 | 12:43:39 PM
Breaking News
Home / रीजनल / लॉकडाउन – डीमार्ट और बिग बाजार भी डोर टू डोर करेंगे सामान की आपूर्ति
lockdown-demart-and-big-bazaar-will-also-supply-goods-door-to-door

लॉकडाउन – डीमार्ट और बिग बाजार भी डोर टू डोर करेंगे सामान की आपूर्ति

जयपुर। जिला कलक्टर डा.जोगाराम ने शहर के विभिन्न डिपार्टमेंटल स्टोर संचालकों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि वे बिना बुकिंग भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सामान की आपूर्ति करें और इसके लिए जल्द ही अपनी कार्ययोजना बताएं।

इन डिपार्टमेंटल स्टोर को दी अनुमति

कलक्टर डा. जोगाराम ने डीमार्ट, रिलायंस, बिग बाजार, ईजी-डे, मेट्रो मास, मिस्रीहोम, फार्मेसी आदि डिपार्टमेंटल स्टोर्स, आॅयल मिल एसोसिएशन, किराना एसोसिएशन, सरस डेयरी के प्रतिनिधियों की बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी डिपार्टमेंटल स्टोर संचालक अपने सामानों की घर-घर आपूर्ति प्रारम्भ करें।

रिलायंस गलियों में बेचेगा खुदरा सामान

रिलायंस पहले ही अपनी वैन के जरिए डोर टू डोर सामान की आपूर्ति प्रारम्भ कर चुका है। उन्होंने कहा कि बुकिंग एवं टेलीफोन पर सामान की आपूर्ति तो ये स्टोर पहले से ही करते रहे हैं लेकिन अब बिना बुकिंग भी अपने वाहन विभिन्न क्षेत्रों में अवस्थित करें। ताकि आमजन जरूरत का सामान खरीद सके। कुछ स्टोर्स ने साॅफ्टवेयर में बदलाव कर एक दो दिन में यह व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। मीटिंग में यह भी जानकारी दी गई कि आटा मिल एफसीआई से गेहूं की खरीद कर आटे की आपूर्ति बाजार में कर सकेंगी। इसके लिए गेहूं के दाम और अधिकतम मात्रा निर्धारित कर दी गई है।

Check Also

CEC Gyanesh Kumar gets Z+ security, know how many soldiers are deployed there

CEC ज्ञानेश कुमार को मिली Z+ सुरक्षा, जानें कितने जवान रहते हैं तैनात

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ाकर Z+ श्रेणी की किए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *