गुरुवार, जुलाई 30 2026 | 05:20:51 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने पीएम केयर्स फंड में दिये एक करोड़ रुपए दान
bollywood-actor-karthik-aryan-donated-one-crore-rupees-to-pm-cares-fund

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने पीएम केयर्स फंड में दिये एक करोड़ रुपए दान

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के खिलाफ लड़ाई में पीएम केयर्स फंड में एक करोड़ रुपए डोनेशन दिया है। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में इस वक्त पूरा देश एकजुट नजर आ रहा है। बॉलीवुड के कई सेलेब्स पैसे डोनेट कर रहे हैं। इस कड़ी में कार्तिक आर्यन का भी नाम जुड़ गया है। कार्तिक ने प्रधानमंत्री राहत कोष (पीएम केयर्स फंड) में एक करोड़ रुपए डोनेट किया है। कार्तिक ने अपने डोनेशन के बारे में इंस्टाग्राम पर जानकारी दी है।

इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘जो भी मैं हूं, जितना भी कमा पाया हूं वो सिर्फ भारत के लोगों की वजह से। मैं एक करोड़ रुपए पीएम केयर्स फंड में डोनेट कर रहा हूं। मैं लोगों से भी ये अपील करता हूं कि आपके लिए जितना भी मुमकिन हो उतनी मदद करें।’

Check Also

Govinda to make a comeback with 'Roopa', shares an interesting story about his lucky number

फिल्म ‘रूपा’ से कमबैक करेंगे गोविंदा, शेयर किया लकी नंबर का दिलचस्प किस्सा

मुंबई. 1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *