शुक्रवार, मार्च 20 2026 | 02:23:01 AM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / मारुति ने लॉन्च की अपडेटेड 2019 Celerio-Celerio X

मारुति ने लॉन्च की अपडेटेड 2019 Celerio-Celerio X


नई दिल्ली. भारती की दिग्गज कार कंपनी मारुति सुजुकी ने अपडेटेड celerio और celerio X को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस हैचबैक को नए सेफ्टी नॉम्स के हिसाब से अपडेट किया गया है और अब यहां ज्यादा स्टैंडर्ड सेफ्टी किट दिए गए हैं। नई 2019 celerio की शुरुआती कीमत 4.31 लाख रुपये है। वहीं बेस celerio X की कीमत 4.80 लाख रुपये है। कारदेखो डॉट कॉम के मुताबिक मारुति celerio और celerio X दोनों को ही स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स के साथ अपडेट किया गया है। इन सेफ्टी फीचर्स में ड्राइवर साइड एयरबैग्स, ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर दोनों के लिए सीटबेल्ट मॉनिटर्स और रियर में पार्किंग सेंसर शामिल है। celerio और celerio X दोनों में ही अब स्टैंडर्ड तौर पर ABS दिया गया है। नई celerio  की कीमत अलग-अलग मॉडल के हिसाब से 3000 रुपये से लेकर 15000 रुपये तक बढ़ी है। इसी तरह 2019 celerio X क्रॉस हैच की कीमत में 4000 रुपये से लेकर 13000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।

Check Also

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

New Delhi. यात्री बस परिवहन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी Chartered Speed Limited और इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल निर्माता EKA Mobility को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *