गुरुवार, अगस्त 13 2026 | 12:39:49 AM
Breaking News
Home / राजकाज / राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार की पहली वर्षगांठ पर प्रदेशवासियों को मिलेंगी ये तीन सौगात

राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार की पहली वर्षगांठ पर प्रदेशवासियों को मिलेंगी ये तीन सौगात

जयपुर। राजस्थान में गहलोत सरकार की पहली वर्षगांठ पर प्रदेश को 3 नई सौगात मिलने वाली हैं। राजस्थान सरकार 17 दिसम्बर को पहली वर्षगांठ पर प्रदेश भर में तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। 17 दिसंबर को विद्याधर नगर स्टेडियम में किसान सम्मेलन होगा। इसमें एक हजार करोड़ रुपए की किसान कृषि कल्याण योजना का शुभारंभ किया जाएगा।

सालाना 200 करोड़ रुपए खर्च

18 दिसम्बर को मुख्यमंत्री निरोगी अभियान योजना का वाल्मीकि नगर से और मुख्यमंत्री इंदिरा महिला सशक्तिकरण आईएम शक्ति योजना का शुभारंभ किया जाएगा। योजना के लिए सरकार ने 5000 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है। सालाना 200 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री गहलोत 19 को करेंगे लॉन्च

19 दिसंबर को मुख्यमंत्री एमएसएमई कॉन्क्लेव में राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना लॉन्च करेंगे। स्थानीय निकाय के चुनाव में शैक्षणिक बाध्यता हटाने के बाद अब सरकार ने भामाशाह कार्ड योजना को बंद कर दिया है। राजस्थान की जनता निरोगी रहे। इसके लिए गहलोत सरकार स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाएं लांच करने जा रही है।

17 दिसंबर से शुरू होंगे कार्यक्रम

राजस्थान सरकार की पहली वर्षगांठ पर 3 दिवसीय कार्यक्रम कुछ इस तरह होंगे। पहले दिन 17 दिसंबर को 7:30 बजे से 8:30 बजे तक राज्य स्तरीय रन फो निरोगी राजस्थान दौड़, अल्बर्ट हॉल से त्रिमूर्ति सर्किल तक इस दौड़ का आयोजन होगा। 10:30 बजे से 11:00 बजे तक जवाहर कला केंद्र में 1 वर्ष के फैसलों का डिस्प्ले होगा। यहां अनेक स्टॉल लगाई जाएंगी। सभी विभाग अपनी उपलब्धियों की जानकारी देंगे। 12:30 बजे 2:30 बजे तक किसान सम्मेलन होगा। इसका आयोजन विद्याधर नगर स्टेडियम में होगा। यहां 1000 करोड़ कृषक कल्याण योजना का शुभारंभ किया जाएगा।

Check Also

Minister of State for Petroleum and Natural Gas Suresh Gopi

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने एलएनजी स्रोतों में लाई विविधता, अब 15 देशों से कर रहा आयात

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट के कारण आपूर्ति श्रृंखला में संभावित व्यवधानों से अपनी ऊर्जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *