रविवार, सितंबर 27 2026 | 07:14:08 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / फोनपे की आईसीआईसीआई लोम्बार्ड से रणनीतिक साझेदारी
PhonePe's strategic partnership with ICICI Lombard

फोनपे की आईसीआईसीआई लोम्बार्ड से रणनीतिक साझेदारी

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान प्लेटफार्म फोनपे (PhonePe’s) ने गैर-जीवन बीमा कंपनी आईसीआईसीआई लोम्बार्ड (ICICI Lombard) के साथ रणनीतिक साझेदारी करते हुए घरेलू मल्टी-ट्रिप बीमा कवर लॉन्च करने की घोषणा की। कंपनी ने कहा कि फोनपे उपयोगकर्ताओं (PhonePe’s Users) के लिए विशेष रूप से उपलब्ध यह उत्पाद असीमित यात्राओं के लिए सस्ती वार्षिक बीमा कवर प्रदान करता है। नया लॉन्च देश में सड़क, रेल और हवाई यात्रा के साथ जुड़े जोखिमों को कवर करके ग्राहकों के लिए एक तनाव-मुक्त यात्रा का अनुभव देता है।

ऑल-इन-वन बीमा उत्पाद लाभ

कोविड -19 महामारी (Covid-19 pandemic) के दौरान बाहर निकलने के बारे में ङ्क्षचतित होने वाले घरेलू यात्रियों के लिए यह ऑल-इन-वन बीमा उत्पाद लाभ प्रदान करता है जो यात्रा रद्द करने, घर के चोरी, कनेङ्क्षक्टग फ्लाइट छूट जाने, सामान खोने और आदि से उत्पन्न होने वाले नुकसानों को कवर करता है।  इसके अलावा, यह 5 लाख की बीमा राशि के साथ यात्रा के दौरान दुर्घटना के कारण मृत्यु या अस्पताल में भर्ती होने के खिलाफ कवर भी प्रदान करता है।

Check Also

Electronic manufacturing subsidy scheme starts today

AI और ऑटोमेशन : MSMEs के लिए नया आयाम

नई दिल्ली, दिल्ली.  भारत की मैन्युफैक्चरिंग MSMEs केवल व्यवसाय तक सीमित नहीं हैं; बल्कि ये रोजगार, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *