शनिवार, अक्तूबर 31 2026 | 01:29:22 PM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / राजेश चंदिरमानि ने कॉमवीवा के सीईओ का पदभार संभाला, वृद्धि के अगले चरण का नेतृत्व संभालने की तैयारी

राजेश चंदिरमानि ने कॉमवीवा के सीईओ का पदभार संभाला, वृद्धि के अगले चरण का नेतृत्व संभालने की तैयारी

नई दिल्ली, ग्राहक अनुभव एवं डेटा मोनेटाइजेशन सॉल्यूशंस में विश्व की अग्रणी कंपनी कॉमवीवा ने आज घोषणा की कि राजेश चंदिरमानि ने सीईओ एवं पूर्णकालिक निदेशक का पदभार ग्रहण किया है। उनकी नियुक्ति 1 जून, 2024 से प्रभावी है। संयोग से नेतृत्व परिवर्तन ऐसे समय में हुआ है जब कॉमवीवा ने कारोबार में 25 वर्ष पूरा करने की उपलब्ध हासिल की है और कंपनी के तौर पर यह उपलब्धि इंटेलिजेंट सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म्स में विश्व की अग्रणी कंपनी के तौर पर आगे बढ़ने की इसकी प्रतिबद्धता परिलक्षित होती है। कंपनी नवप्रवर्तन और उत्कृष्टता के साथ एक बड़ी यात्रा शुरू कर रही है।

राजेश ने मनोरंजन माओ मोहापात्रा के सेवानिवृत्त होने के बाद यह महत्वपूर्ण भूमिका संभाली है। मोहापात्रा ने इस कंपनी में अपना उल्लेखनीय कार्यकाल मई, 2024 के अंत में पूरा किया। सेवानिवृत्ति के बाद माओ कॉमवीवा के बोर्ड में गैर कार्यकारी निदेशक के तौर पर सेवा देते रहेंगे।

राजेश का कॉमवीवा में तीन दशकों से अधिक समय का शानदार ट्रैक रिकॉर्ड रहा है जहां उन्होंने कंपनी के सभी क्षेत्रों में कारोबार फैलाने और नई पहल करने में अपना नेतृत्व प्रदान किया। कॉमवीवा में शामिल होने से पूर्व, राजेश टेक महिन्द्रा में वरिष्ठ पदों पर रहे जहां उन्होंने ब्रिटेन, यूरोप, पश्चिम एशिया, अफ्रीका, एशिया प्रशांत, जापान और भारत में बाजार का रणनीतिक विस्तार करने वाली इकाई में संचार, मीडिया एवं मनोरंजन (सीएमई) विभाग का नेतृत्व किया। उनके नेतृत्व में ग्लोबल डिजिटल बिजनेस ने नई ऊंचाइयों को छूआ जहां उन्होंने टेक महिन्द्रा के लिए क्लाउड, डेटा एवं एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), साइबर सुरक्षा एवं ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजीज़ में परिवर्तनकारी पहल की।

Check Also

Jio is providing unmatched 5G connectivity at SMS Stadium during the current cricket season

4 घंटे में 1.66 गुना सब्सक्राइब हुआ जियो IPO, 20 लाख के करीब पहुंचे आवेदन

देश के सबसे बड़े IPO में आवेदनों की झड़ी, निवेशकों का जबरदस्त उत्साह, रिलायंस के कर्मचारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *