शनिवार, जून 27 2026 | 04:45:39 PM
Breaking News
Home / रीजनल / 15वीं राजस्‍थान विधानसभा के अष्‍टम सत्र की पुन: बैठक 14 जुलाई को
No proposal is under consideration to rename Pandit Deendayal Upadhyaya University as Shekhawati University Sikar - Minister of State for Higher Education

15वीं राजस्‍थान विधानसभा के अष्‍टम सत्र की पुन: बैठक 14 जुलाई को

जयपुर। राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने 15 वीं राजस्‍थान विधान सभा के अष्‍टम सत्र की पुन: बैठक दिनांक 14 जुलाई को प्रात: 11:00 बजे बुलाई है। इस संबंध में राजस्‍थान विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा द्वारा राजस्‍थान राजपत्र में 05 जुलाई को अधिसूचना प्रकाशित करवाई गई। उल्‍लेखनीय है कि 15 वीं राजस्‍थान विधान सभा के अष्‍टम सत्र की बैठक 21 मार्च को सांय 06:00 बज कर 43 मिनट पर अनिश्चितकाल के लिए स्‍थगित की गई थी। पन्‍द्रहवीं राजस्‍थान विधान सभा का आठवां सत्र 23 जनवरी से प्रारम्‍भ हुआ था।

Check Also

समदड़ी: पानी की मोटर का तार लगाते समय महिला को लगा जोरदार करंट, अस्पताल में तोड़ा दम

समदड़ी. बालोतरा जिले के समदड़ी कस्बे से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। कस्बे के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *