बुधवार, अगस्त 12 2026 | 10:22:59 AM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / रियलमी 6 और 6 प्रो लॉन्च, 60 मिनट में चार्ज

रियलमी 6 और 6 प्रो लॉन्च, 60 मिनट में चार्ज

नई दिल्ली। रियलमी ने भारतीय बाजार में नई रियलमी 6 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज के दो स्मार्टफोन रियलमी 6 और 6 प्रो को लॉन्च किया गया है। दोनों स्मार्टफोन 30 वॉट के चार्जर के साथ आएंगे। कंपनी का कहना है कि इन चार्जर से फोन की बैटरी 60 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी। ये स्मार्टफोन भारत के नेविक नेविकेशन को सपोर्ट करेंगे।

ये है कीमत और फीचर्स

रियलमी 6 में हाई-परफॉर्मेंस मीडियाटेक हीलियो जी90टी एसओसी है। यह स्मार्टफोन तीन मैमोरी वैरिएंट्स 4जीबी/64जीबी में 12,999 रुपए में, 6जीबी/128जीबी 14,999 रुपए में तथा 8जीबी/128जीबी 15,999 रुपए में मिलेगा तथा यह 13 मार्च से बिकना शुरू होगा। साथ ही रियलमी 6 में 3-कार्ड स्लॉट होंगे, जिनमें दो स्लॉट सिम कार्ड के लिए तथा एक स्लॉट एसडी कार्ड (256जीबी तक) के लिए होगा।

Check Also

वित्त वर्ष 2026 में TAFE ने ट्रैक्टरों की रिकॉर्ड 2,14,951 यूनिट्स की बिक्री हासिल की।

चेन्नई, ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड (टीएएफई) भारत की दूसरी सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *