मंगलवार, अगस्त 11 2026 | 06:47:45 PM
Breaking News
Home / राजकाज / महाराष्ट्र में बनेंगे सखी मतदान केंद्र

महाराष्ट्र में बनेंगे सखी मतदान केंद्र

नई दिल्ली. लोकतंत्र के महापर्व में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए लोकसभा चुनाव के दौरान प्रत्येक चुनाव क्षेत्र में महिला कर्मियों वाले मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इन मतदान केंद्रों पर पुलिस से लेकर चुनाव कार्य  पर तैनात अधिकारी और कर्मचारी सभी महिलाएं ही होंगी। ऐसे सभी मतदान केंद्र सखी मतदान केंद्र के रूप में जाने जाएंगे। लोकसभा चुनाव के दौरान इसकी शुरुआत महाराष्ट्र से होगी। चुनाव आयोग ने लोकतंत्र के इस महापर्व में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए ऐसे मतदान केंद्र बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। ऐसे केंद्र पूरे देश में बनाए जाएंगे लेकिन इसकी शुरुआत महाराष्ट्र से होगी। राज्य की सभी 48 लोकसभा सीटों पर महिलाओं के लिए एक-एक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। महिला मतदाताओं को इन केंद्रों की ओर आकर्षित करने के लिए सभी उपाय किए जाएंगे। ऐसा माना जा रहा है कि इस चुनाव में महिला शक्ति निर्णायक साबित होगी।                                                                                           2014 के लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। 2014 में महिला मतदाता की हिस्सेदारी 889 थी जो इस बार बढ़कर 911 तक पहुंच गई है। 2009 और 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए किए गए मतदाता पंजीयन में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से कम थी लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए किए गए मतदाता पंजीयन में महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ी हैं। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 1 हजार पुरुषों के मुकाबले 925 महिलाएं थीं। 2014 में मतदाता सूची में महिलाओं की संख्या प्रति 1 हजार पुरुषों के मुकाबले 889 थी लेकिन इस वर्ष 2019 में यह अनुपात बढ़कर 911 हो गया है। महिला मतदान केंद्रों का चयन करते समय सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाएगा।

Check Also

5,500 kilometer highway will be made e-highway, 111 stations will be for electric vehicles between 23 cities

भारत में 2034 तक ईवी बिक्री में सालाना 55 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद

नई दिल्ली। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की ओर बढ़ता रुझान अब अर्थव्यवस्था का एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *