बुधवार, मई 13 2026 | 04:25:08 AM
Breaking News
Home / बाजार / SBI 2,450 करोड़ रुपये में खरीदेगा यस बैंक के 245 करोड़ शेयर

SBI 2,450 करोड़ रुपये में खरीदेगा यस बैंक के 245 करोड़ शेयर

जयपुर। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) 2,450 करोड़ रुपये में यस बैंक के 10 रुपये अंकित मूल्य वाले 245 करोड़ शेयर खरीदेगा। बैंक ने कहा कि यस बैंक के पुनर्गठन के लिए जारी किए जाने वाले इन शेयरों की नए बैंक में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। एसबीआई ने एक बयान में कहा कि पूंजी लगाने के तीन साल तक बैंक अपनी हिस्सेदारी को 26 प्रतिशत से कम नहीं कर सकता है।

यस बैंक के नए निदेशक मंडल

बयान में आगे कहा गया कि यस बैंक के नए निदेशक मंडल में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक, गैर-कार्यकारी अध्यक्ष और गैर-कार्यकारी निदेशक का पद होगा। एसबीआई ने कहा, ‘पुनर्गठित बैंक के कर्मचारी कम से कम एक साल की अवधि तक पहले से मिल रहे वेतन और समान नियम-शर्तों पर काम करते रहेंगे।”

Check Also

ICICI Lombard to acquire Bharti AXA General Insurance

आईसीआईसीआई बैंक ने iMobile पर यूपीआई लेनदेन के लिए ‘बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन’ की सुविधा शुरू की

₹5,000 तक के यूपीआई लेनदेन के लिए फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन के जरिए भुगतान की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *