शनिवार, मार्च 28 2026 | 05:36:04 PM
Breaking News
Home / बाजार / सेंसेक्स 61,000 के पार निफ्टी भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर

सेंसेक्स 61,000 के पार निफ्टी भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर

मुंबई. सकारात्मक वृहद आर्थिक आंकड़ों और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) फर्मों के बेहतर नतीजों से बेंचमार्क सूचकांक आज नई ऊंचाई पर पहुंच गया। सेंसेक्स में तेजी का सिलसिला लगातार छठे कारोबारी सत्र में बना रहा और इसका कांटा 569 अंक चढ़कर 61,306 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 177 अंकों की तेजी के साथ 18,338 पर बंद हुआ। इन्फोसिस, विप्रो और माइंडट्री के अच्छे नतीजों ने टीसीएस के अपेक्षाकृत निराशाजनक नतीजों की चिंता दूर कर दी। टीसीएस के नतीजे में मार्जिन पर दबाव बढऩे के संकेत दिखे थे। जानकारों का कहना है कि भारतीय रिजर्व बैंक के सतर्क रुख, बच्चों के लिए कोविड टीके को मंजूरी और भारत की वृद्घि दर सबसे तेज रहने के अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुमान से निवेशकों का मनोबल बढ़ा है। दोनों सूचकांक इस हफ्ते 2-2 फीसदी से ज्यादा बढ़त पर बंद हुए

 

Check Also

Sensex falls over 1,100 points, investors lost Rs 10 lakh crore in 6 days

भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे सत्र में लाल निशान में खुला, सेंसेक्स करीब 200 अंक फिसला

मुंबई। वैश्विक बाजार के मिले-जुले संकेतों के बीच भारती शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क बुधवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *