शनिवार, मई 16 2026 | 11:47:35 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / शक्ति प्रेस लिमिटेड ने विस्तार योजनाओं के लिए फंड एकत्रित करने हेतु ₹49.28 करोड़ के राइट्स इश्यू की घोषणा की; इश्यू की अंतिम तिथि 29 मई, 2026

शक्ति प्रेस लिमिटेड ने विस्तार योजनाओं के लिए फंड एकत्रित करने हेतु ₹49.28 करोड़ के राइट्स इश्यू की घोषणा की; इश्यू की अंतिम तिथि 29 मई, 2026

वित्तीय स्थिति को मजबूत करने और ग्रोथ इनिशिएटिव्स को फंड प्रदान करने के लिए ₹20 प्रति शेयर के भाव पर राइट्स इश्यू, प्रति इक्विटी शेयर पर 7 राइट्स शेयर के हिसाब से शेयर ऑफर किए जा रहे हैं, जिसका सब्सक्रिप्शन 29 मई, 2026 तक खुला रहेगा, ऑन-मार्केट राइट्स एंटाइटलमेंट्स के रेनाउंसमेंट की अंतिम तिथि 25 मई, 2026 है

 

नागपुर. सेंट्रल इंडिया में प्रिंटिंग और पैकेजिंग उद्योग में उभरती हुई कंपनी शक्ति प्रेस लिमिटेड (BSE – 526841) अपने विस्तार योजनाओं के लिए फंड एकत्रित करने हेतु राइट्स इश्यू के माध्यम से लगभग ₹49.28 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। यह राइट्स इश्यू 07 मई से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल चुका है और 29 मई, 2026 को बंद होगा। राइट्स इश्यू की कीमत ₹20 प्रति शेयर निर्धारित की गई है, जिससे मौजूदा शेयरधारकों को कंपनी में अपनी इक्विटी बढ़ाने का अवसर मिलेगा। ऑन-मार्केट राइट्स एंटाइटलमेंट्स के रेनाउंसमेंट की अंतिम तिथि 25 मई, 2026 है। कंपनी के शेयर 14 मई, 2026 को लगभग ₹26.85 प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे, जबकि राइट्स इश्यू की इश्यू प्राइस ₹20 प्रति शेयर है।

 

राइट्स इश्यू में ₹10 फेस वैल्यू वाले अधिकतम 2,46,41,400 फूल पेइड-अप इक्विटी शेयर शामिल हैं, जिनका कुल मुल्य लगभग ₹49.28 करोड़ है। इस इश्यू से प्राप्त राशि का उपयोग कंपनी की विस्तार योजनाओं को समर्थन देने और उसकी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए किया जाएगा। यह राइट्स इश्यू 7:1 के एंटाइटलमेंट रेशियो में पेश किया जा रहा है (प्रत्येक 1 इक्विटी शेयर पर 7 राइट्स शेयर)। कंपनी इस इश्यू से प्राप्त राशि का उपयोग स्ट्रेटेजीक ग्रोथ और विस्तार पहलों के लिए करने का प्रस्ताव रखती है।

राइट्स इश्यू पर टिप्पणी करते हुए, शक्ति प्रेस लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री राघव कैलाशनाथ शर्मा ने कहा, “राइट्स इश्यू हमारी विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि हम अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत बनाने और अपनी विस्तार योजनाओं को गति देने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। प्रिंटिंग और पैकेजिंग उद्योग में मजबूत विरासत के साथ, हमने बदलती तकनीकों के अनुरूप लगातार विकास करते हुए अपने ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता एवं इनोवोटिव समाधान प्रदान किए हैं। इस इश्यू से प्राप्त राशि हमें अपनी क्षमताओं को और बेहतर बनाने, कार्यक्षमता में सुधार करने तथा अपने शेयरधारकों के लिए लोंग-टर्म मूल्य सर्जीत करने में सक्षम बनाएगी।”

 

नागपुर स्थित शक्ति प्रेस लिमिटेड एक प्रिंटिंग और पैकेजिंग कंपनी है, जो कार्टन, लेबल्स, स्टिकर्स, कोरुगेटेड बॉक्स और कस्टमाइज्ड प्रिंट सॉल्यूशन्स के उत्पादन से जुड़ी हुई है। कंपनी इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं के साथ कार्य करती है, जिसे इन-हाउस सुविधाओं का समर्थन प्राप्त है, जिससे उसकी उत्पाद श्रृंखला में निरंतर गुणवत्ता और विविध आउटपुट सुनिश्चित होता है। छह दशकों से अधिक के उद्योग अनुभव के साथ, कंपनी अपने ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट्स और सर्विस प्रदान करने के लिए नवीनतम तकनीकों के साथ लगातार विकास कर रही है।

राइट्स इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है और 29 मई, 2026 को बंद होगा। पात्र शेयरधारक एंटाइटलमेंट रेशियो के अनुसार इस ऑफर में भाग ले सकते हैं। यह इश्यू कंपनी के केपिटल बेझ को मजबूत बनाने और उसके भविष्य के व्यावसायिक योजनाओं को समर्थन देने पर कंपनी के निरंतर फोकस को दर्शाता है।

वित्त वर्ष 2026 के पहले नौ महीनों के दौरान कंपनी ने कुल रेवन्यू ₹12.72 करोड़, ओपरेटिंग प्रोफिट ₹2.26 करोड़ और नेट प्रोफिट ₹73.25 लाख दर्ज किया, जबकि ओपरेटिंग प्रोफिट मार्जिन 18.15% रहा। वित्त वर्ष 2025 के लिए कंपनी की नेटवर्थ, रिजर्व एवं सरप्लस क्रमशः ₹18.27 करोड़ और ₹14.75 करोड़ दर्ज किए गए थे।

पैकेजिंग और प्रिंट सॉल्यूशन्स में अपनी विशेषज्ञता के लिए पहचानी जाने वाली SPL कस्टमाइज्ड एवं हाई-इम्पैक्ट पैकेजिंग उत्पाद प्रदान करती है, जिनमें कार्टन, लेबल्स, रैपर्स, ब्रोशर्स, कोरुगेटेड बॉक्स और अन्य प्रिंट सामग्री शामिल हैं, जो ब्रांड विजिबिलिटी को बढ़ाने में सहायक हैं। कंपनी ITC, बल्लारपुर और TNPL जैसे अग्रणी पेपर एवं बोर्ड ब्रांड्स की अधिकृत डीलर है, जबकि इसकी इन-हाउस इंक मैन्युफैक्चरिंग सुविधा निरंतर गुणवत्ता और प्रोपाइटरी कलर फॉर्म्यूलेशन सुनिश्चित करती है। मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और अनुभवी टीम के सहयोग से, SPL घरेलू और निर्यात बाजारों को सेवा प्रदान करने वाला एक पेपर स्टेशनरी डिवीजन भी संचालित करती है।

 

Check Also

राजस्थान में जियो भारत फोन बना मनोरंजन और डिजिटल भुगतान का नया माध्यम

राजस्थान में जियो भारत फोन बना मनोरंजन और डिजिटल भुगतान का नया माध्यम

किफायती दाम में लाइव क्रिकेट, यूपीआई पेमेंट अलर्ट और सेफ्टी शील्ड फीचर्स के साथ लोगों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *