रविवार, सितंबर 27 2026 | 05:59:16 AM
Breaking News
Home / रीजनल / सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन
Social Justice and Empowerment Minister and former Union Minister inaugurated various development works

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन

जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह ने शनिवार को अलवर शहर के वार्ड नं. 47 के रेलवे कॉलोनी एवं आनन्द विहार कॉलोनी में नव निर्मित युवरानी महेन्द्रा कुमारी स्मृति उद्यान, सीसी सडक और हाई मास्क लाइट तथा वार्ड नं. 44 में फ्रंटियर विकास समिति की ओर से बनाए गए महात्मा गांधी पार्क, बोरिंग तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अलवर द्वारा शहरी स्वास्थ्य कल्याण केंद्र (पुरानी डिस्पेंसरी स्कीम नं. 2) का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन व शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन के हित को ध्यान में रखते हुए लगातार विकास कार्यों को अमलीजामा पहना रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार द्वारा आमजन को निरोगी राजस्थान के तहत बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर अजीत यादव, पीएमओ डॉ. सुनील चौहान सहित प्रबुद्ध व्यक्ति एवं आमजन उपस्थित थे।

Check Also

Rajya Sabha MP Nitin Naveen administered the oath of cleanliness

राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

जयपुर। राज्यसभा सांसद नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अल्बर्ट हॉल पर विकसित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *