बुधवार, मई 13 2026 | 10:41:20 PM
Breaking News
Home / मनोरंजन / सोनी म्यूज़िक की नयी पेशकश “तन्हा”
Sony Music's new offering "Tanha"

सोनी म्यूज़िक की नयी पेशकश “तन्हा”

हरजस हरजाई द्वारा तन्हा ने एकांत को खूबसूरत बनाया, अपनी हृदयस्पर्शी धुन और भावभीने बोलों के साथ ‘‘तन्हा’’ एकांत और स्वयं की खोज के सफर के साथ श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देगा

New delhi. अपने बहुप्रतीक्षित एलबम एक्स से पहले सिंगल, रूठे रूठे के बाद हरजस हरजाई एक और मुंत्रमुग्ध कर देने वाला ट्रैक ‘‘तन्हा’’ (Sony Music’s album “Tanha”) लेकर आए हैं। ‘‘तन्हा’’ एक पॉप ट्रैक है, जिसमें अकेले होने और खुद की खोज करने के खट्टे मीठे अनुभव का बेहतरीन चित्रण किया गया है। इस गीत की रचना हरजस हरजाई के मार्मिक स्वर और गहरे अर्थपूर्ण बोलों से हुई है, जो आपको एकांत की गहरी भावनाओं और अनुभवों में ले जाते हैं, और आपके अपने अंदर पाई जाने वाली सुंदरता और संतोष को उजागर करते हैं।

‘‘तन्हा’’ का म्यूज़िक वीडियो बहुत ही खूबसूरत है, जिसमें विशाल पहाड़ों के बीच सुंदर प्राकृतिक दृश्य हैं। इस वीडियो में हरजस व्यक्तिगत खोज के सफर पर निकलते हैं, और एकांत की शांति का अनुभव करते हुए जीवन के साधारण सुखों का आनंद लेते हुए दिखाई देते हैं।

तन्हा के लॉन्च पर हरजस हरजाई ने कहा, ‘‘मैंने ‘तन्हा’ में अपने हृदय और आत्मा को निचोड़ दिया है। यह गीत मेरे हृदय के बहुत करीब है, और मुझे उम्मीद है कि श्रोताओं को भी यह बहुत पसंद आएगा। यह अपनी खोज और अपने एकांत में शांति प्राप्त करने के मेरे सफर का प्रतिबिंब है। मेरा मानना है कि यह उन सभी लोगों का दिल छू लेगा, जो अकेले होने की खूबसूरती का अनुभव ले चुके हैं।’’

Check Also

Congress in Tamil Nadu gives full support to TVK, on ​​the condition of 'keeping communal forces out'

तमिलनाडु में कांग्रेस ने टीवीके को दिया पूर्ण समर्थन, ‘सांप्रदायिक ताकतों को बाहर रखने’ की शर्त  

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कांग्रेस ने अभिनेता से राजनेता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *