बुधवार, अगस्त 12 2026 | 09:23:02 PM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / रूस की आत्मा: उत्तर’ प्रदर्शनी व्लादिवोस्तोक के ‘फार ईस्ट स्ट्रीट’ में हुई शुरू

रूस की आत्मा: उत्तर’ प्रदर्शनी व्लादिवोस्तोक के ‘फार ईस्ट स्ट्रीट’ में हुई शुरू

दिल्ली।- ‘रूस की आत्मा: उत्तर’ प्रदर्शनी की शुरुआत व्लादिवोस्तोक के ‘फार ईस्ट स्ट्रीट’ में हुई है। यह मूलनिवासी अल्पसंख्यकों के जीवन, कला और जीवनशैली को समर्पित है। प्रदर्शनी 8वें पूर्वी आर्थिक मंच के दौरान जारी रहेगी। प्रदर्शनी की शुरुआत 2021-2023 में रूस की आर्कटिक परिषद की अध्यक्षता के तहत होने वाले कार्यक्रमों का हिस्सा है। इसका आयोजन रोसकॉन्ग्रेस फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है।

रूसी संघ के राष्ट्रपति के सलाहकार एवं पूर्वी आर्थिक मंच की आयोजन समिति के कार्यकारी सचिव एंटोन कोब्याकोव ने कहा, ‘‘रूस की आत्मा: उत्तर’’ प्रदर्शनी रूस की आर्कटिक परिषद की अध्यक्षता के तहत होने वाले अंतिम कार्यक्रम है। यह उत्तर, साइबेरिया और सुदूर पूर्व के मूलनिवासी अल्पसंख्यकों और उनकी समृद्ध व अद्वितीय संस्कृति और पहचान को समर्पित है। रूस की 2 सालों की अध्यक्षता के दौरान रूसी संघ के नौ घटक निकायों में कुल 116 कार्यक्रम आयोजित किए गए और उनमें 300,000 आगंतुकों का स्वागत किया गया। इस दौरान आर्कटिक की आबादी को लेकर गहरी चिंताएं व्यक्त की गईं और इसमें उत्तर के मूलनिवासी अल्पसंख्यकों को भी शामिल किया गया। हमारा बहुनस्लीय देश उनके रीति-रिवाजों, परंपराओं और जीवन के तरीके को संरक्षित करने के लिए समर्पित है।”

‘रूस की आत्मा: उत्तर’ थीम परबने पैवेलियन में मूलनिवासियों के हस्तशिल्प के सौंदर्य को आधुनिक वास्तुशिल्प के स्वरूप और हाई-टेक सॉल्यूशंस के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। प्रदर्शनी में एक इंटरैक्टिव जोन भी शामिल है, जिसमें रूस के सभी मूलनिवासी अल्पसंख्यकों के बारे में जानकारी है। प्रदर्शनी में आने वाले लोग विभिन्न जातीय समूहों की जनसंख्या, भाषा, धर्म, रोजमर्रा की जिंदगी, परंपराओं, क्षेत्र और लोककथाओं के बारे में अच्छे से जान सकते हैं। मुख्य प्रदर्शनी हॉल में मल्टीमीडिया स्क्रीन और एक फोटो प्रदर्शनी है, जो मूलनिवासियों के रोजमर्रा के जीवन और परंपराओं की कहानियां बताती है। यह प्रदर्शनी आर्कटिक में एक्टिव रिक्रिएशन और यात्रा के अवसर भी प्रस्तुत करती है।

रूस के सुदूर पूर्व एवं आर्कटिक विकास मंत्रालय के आर्कटिक क्षेत्र के विकास एवं संरचनात्मक परियोजनाओं के कार्यान्वयन विभाग के उप निदेशक मारत गब्बासोव ने कहा, ‘‘कार्यक्रम के हिस्से के रूप में एक व्यापक सांस्कृतिक एवं व्यावसायिक कार्यक्रम तैयार किया गया है। यह आयोजन रूस के मूलनिवासी अल्पसंख्यकों, सुदूर पूर्व एवं आर्कटिक के विशाल विस्तार में जीवन के उनके विशेष तरीकों और उनकी अनूठी हस्तकला की ओर भी ध्यान आकर्षित करेगा।’’

उत्तर के मूलनिवासियों के रूसी संघ की उपाध्यक्ष एवं उत्तर, साइबेरिया और सुदूर पूर्व के मूलनिवासियों के पारंपरिक ज्ञान व भाषा केंद्र की निदेशक नीना वेयसलोवा ने कहा, “रूस में हमारा एक महत्वपूर्ण मूल्य है – जातीय विविधता। यह हमारे देश की विरासत है और इसके भविष्य के कल्याण का आधार भी है। अल्पसंख्यकों के लिए कानूनी गारंटी के संदर्भ में हमारे देश ने सतत विकास की नीति को अपनाया है और लागू कर रहा है। हम मूलनिवासी लोग रूसी संघ की विरासत का हिस्सा हैं। आज इस अनूठी प्रदर्शनी में प्रस्तुत संस्कृति उस साझी विरासत का हिस्सा है, जो पूरे रूसी राष्ट्र की है। हम अपनी परंपराओं, रीति-रिवाजों और संस्कृति के साथ अपनी बहु-जातीय मित्रता और रूसी राज्य की नैतिक नींव को मजबूत करते हैं।”

रशियन आर्कटिक पब्लिक काउंसिल ने प्रदर्शनी के उद्घाटन पर व्यवसाय कार्यक्रम के तहत एक सत्र आयोजित किया। सेमिनार के प्रतिभागियों ने प्रिमोर्स्की क्षेत्र में मूलनिवासी अल्पसंख्यकों के साथ व्यवहार और अंतर-जातीय संबंधों को लेकर राष्ट्रीय नीति पर चर्चा की।

व्यावसायिक कार्यक्रमों में भाग लेने वालों में खाबरोव्स्की क्षेत्र के उत्तरी मूलनिवासी अल्पसंख्यकों के संघ के अध्यक्ष एवं उत्तर, साइबेरिया व सुदूर पूर्व के मूलनिवासी अल्पसंख्यकों के संघ के उपाध्यक्ष ल्यूबोव ओडजियाल, प्रिमोर्स्की क्राय के मूलनिवासियों के संघ की उपाध्यक्ष वेरा कावेत्सकाया और सखा गणराज्य (याकूतिया) के उत्तरी मूलनिवासी अल्पसंख्यकों के संघ की समन्वय परिषद की सदस्य डारिया मार्टिनोवा शामिल रहीं।

प्रदर्शनी में आने वाले लोगों को प्रिमोर्स्की क्षेत्र, खाबरोव्स्की क्षेत्र और सखा गणराज्य (याकूतिया) के मूलनिवासी अल्पसंख्यकों के इतिहास व संस्कृति पर प्रस्तुतियां दिखाई गईं और नॉदर्न पीपुल्स कोड व उत्तर एवं रूसी सुदूर पूर्व के एसोसिएशन ऑफ इंडिजिनस माइनॉरिटीज की परियोजनाओं से परिचित कराया गया।

प्रदर्शनी के मेहमानों ने कला व शिल्प और उत्तरी नृत्यों में मास्टरक्लास और लोक समूहों द्वारा एक संगीत कार्यक्रम में भाग लिया। प्रदर्शनी का आयोजन रूसी सुदूर पूर्व एवं आर्कटिक विकास मंत्रालय द्वारा किया गया।

8वां पूर्वी आर्थिक मंच 10 से 13 सितंबर तक रस्की द्वीप पर सुदूर पूर्वी संघीय विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित किया जाएगा।

Check Also

3 months for Rs 550, a year of entertainment for Rs 2000, Jio expands OTT-Pass coverage

550 रुपये में 3 महीने, 2000 रुपये में सालभर मनोरंजन, जियो ने बढ़ाया OTT-Pass का दायरा

15 प्रीमियम OTT ऐप्स और 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस, हाई-स्पीड डेटा और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *