शनिवार, अक्तूबर 31 2026 | 01:28:49 PM
Breaking News
Home / बाजार / स्टार हाउसिंग का एयूएम हुआ 471.41 करोड़

स्टार हाउसिंग का एयूएम हुआ 471.41 करोड़

मुंबई. बीएसई पर लिस्टेड और छोटे शहरो और ग्रामीण इलाको पर ध्यान केन्द्रित करनेवाली होम फाइनेंस कंपनी स्टार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (स्टार एचएफएल) ने रिटेल होम फाइनेंस क्षेत्र में अपनी प्रगति को आगे बढाना जारी रखा है
और 30 जून, 2024 को समाप्त होती तिमाही के लिए मजबूत व्यापारिक और वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। इस तिमाही के दौरान स्टार एचएफएल ने 30 जून, 2024 को समाप्त होती तिमाही के लिए सभी व्यवसायों में माइलस्टोन्स दर्ज किए है जो इस प्रकार हैः

बिजनेस के आंकडेः एयूएम सालाना 73.55% बढ़कर रु. 471.41 करोड़ हुई। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी ने रु. 61.23 करोड़ का वितरण किया।

आय में वृद्धिः वितरण में मजबूत प्रदर्शन के कारण ब्याज की आय सालाना 61.43% से बढी। शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) 7.04% है।

एसेट क्वालिटी बरकरार: 30 जून, 2024 तक पीएआर (देयता से शून्य से ज्यादा दिन पहले) 3.38% थी, जिसमें से जीएनपीए 1.57% और एनएनपीए 1.12% थी।

मजबूत लाभप्रदता: कर पूर्व लाभ में वर्ष-दर-वर्ष 87.98% की वृद्धि दर्ज की गई। एचएफएल के सीईओ कल्पेश दवे ने कहा, स्टार एचएफएल एसेट गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करने के साथ लगातार आगे बढ़ रही है। अब हम रु. 500 करोड़ एयूएम के लक्ष्य को पार करने की दहलीज पर हैं और अगली कुछ तिमाहियों में रु. 1000 करोड़ एयूएम की अगली छलांग लगाने के लिए तैयार हैं। ब्रान्च नेटवर्क अब 280 से अधिक कर्मचारियों की स्टाफ क्षमता के साथ 34 स्थानों पर मल्टी-स्पेस के साथ विविध है और मौजूदा और नए भौगोलिक क्षेत्रों में 50 से अधिक स्थानों तक विस्तार करने का लक्ष्य है। हम अगले कुछ तिमाहियों में रु. 50 करोड़ के स्थिर मासिक वितरण के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए, पूरे वर्ष ब्रान्च के विस्तार में निवेश करना जारी रखेंगे।

Check Also

Eventions’ ' IPO opens on September 30, 2026; company aims to raise Rs 38.12 crore

ईवेन्शन्स का IPO 30 सितंबर 2026 को खुलेगा; कंपनी का रू. 38.12 करोड़ जुटाने का लक्ष्य

  ईवेन्शन्स लिमिटेड, Rs. 112 से Rs. 118 प्रति इक्विटी शेयर के मूल्य बैंड पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *