बुधवार, अगस्त 12 2026 | 11:15:58 PM
Breaking News
Home / राजकाज / लॉकडाउन के कारण घटा चीनी का उत्पादन
Sugar production decreased due to lockdown

लॉकडाउन के कारण घटा चीनी का उत्पादन

नई दिल्ली। लॉकडाउन के कारण पिछले दो महीनों में चीनी की बिक्री में गिरावट आई है। 2018-19 के व्यापार वर्ष की अवधि (अक्टूबर-अप्रैल) में उत्पादन 321.71 लाख टन रहा। इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन ( इस्मा) ने कहा कि मार्च और अप्रैल में चीनी की बिक्री में 10 लाख टन की गिरावट आई, देशव्यापी लॉकडाउन चल रहा था।

देश में 90 चीनी मिलें चल रही

इस्मा ने कहा है कि देश भर की चीनी मिलों ने 1 अक्टूबर, 2019 और 30 अप्रैल, 2020 के बीच 258.01 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है। यह पिछले साल के समान समय में उत्पादित 321.71 लाख टन से लगभग 63.70 लाख टन कम है। फ़िलहाल देश में 90 चीनी मिलें चल रही हैं। इस्मा ने कहा कि 2019-20 के व्यापार वर्ष (अक्टूबर-सितंबर) में चीनी उत्पादन में 260 लाख टन की गिरावट दर्ज की गई है।

महाराष्ट्र में भी घटा चीनी का उत्पादन

उत्तर प्रदेश में चीनी का उत्पादन 2019-20 व्यापार वर्ष के पहले सात महीनों के दौरान 116.52 लाख टन रहा, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 112.8 लाख टन था। इस वर्ष 119 मिलों में से 44 मिलों ने अपने पेराई कार्य खत्म कर दिया है और 75 मिलें चल रही हैं। महाराष्ट्र में अप्रैल तक चीनी का उत्पादन 60.67 लाख टन रहा, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 107.15 लाख टन था।

लॉकडाउन में 1 लाख से ज्यादा श्रमिक काम पर लौटे

Check Also

Minister of State for Petroleum and Natural Gas Suresh Gopi

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने एलएनजी स्रोतों में लाई विविधता, अब 15 देशों से कर रहा आयात

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट के कारण आपूर्ति श्रृंखला में संभावित व्यवधानों से अपनी ऊर्जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *