गुरुवार, नवंबर 12 2026 | 05:17:59 AM
Breaking News
Home / रीजनल / युवाओं ने मुख्यमंत्री के साथ साझा किये अपने सपनों के राजस्थान का विजन दस्तावेज-2030

युवाओं ने मुख्यमंत्री के साथ साझा किये अपने सपनों के राजस्थान का विजन दस्तावेज-2030

राजस्थान मिशन 2030 के तहत जवाहर कला केन्द्र में हुआ आयोजन

जयपुर। युवाओं के सपनों का राजस्थान कैसा होगा इसकी बानगी देखने को मिली जयपुर के जवाहर कला केन्द्र में जहां मंगलवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम में राजस्थान मिशन 2030 के तहत युवाओं ने अपने विचार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से साझा किये।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विशेषज्ञों, गैर सरकारी संगठनों, महिलाओं, विद्यार्थियों एवं युवाओं के साथ वीसी के जरिये संवाद किया। इस दौरान युवाओं ने ना केवल राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की तारीफ की बल्कि कैसे जरूरतमंदों को इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है इसे लेकर अपने अनुभव भी साझा किये। कार्यक्रम में मिशन 2030 को लेकर एक लघु फिल्म का भी प्रसारण किया गया।

कार्यक्रम में जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित, अतिरिक्त जिला कलक्टर (तृतीय) अशोक कुमार शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (पूर्व) अमृता चौधरी सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Check Also

Narayan Seva Sansthan's camp in Bellary, 634 disabled people moved towards self-reliance through modern technology

बेल्लारी में नारायण सेवा संस्थान का शिविर, आधुनिक तकनीक से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े 634 दिव्यांगजन

687 कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स निःशुल्क फिट किए New Delhi। सुबह से ही शिविर स्थल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *