बुधवार, अक्तूबर 14 2026 | 10:24:59 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / टीटीके प्रेस्टीज की ट्राई-प्लाई कुकवेयर सीरीज
TTK Prestige Tri-Ply Cookware Series

टीटीके प्रेस्टीज की ट्राई-प्लाई कुकवेयर सीरीज

नई दिल्ली। रसोई उपकरणों के निर्माता टीटीके प्रेस्टीज (TTK Prestige) ने ट्राई-प्लाई स्प्लेंडर कुकवेयर रेंज (Tri-Ply Cookware Series) लॉन्च की है। इस रेंज के बर्तनों में धातु की तीन परतें आपस में जुड़ी होती है, जिनसे कुकवेयर (Tri-Ply Cookware Series) की मजबूती बढ़ जाती है। सीरीज में हरेक उत्पाद कई परतों से बनाया जाता है पकाने वाली सतह फूड ग्रेड 304 स्टेनलेस स्टील से, बीच की परत मोटे गेज की एल्युमीनियम और बाहरी सतह स्टेनलेस स्टील से बनी होती है।

एल्युमीनियम जल्दी गर्म हो जाता

चूंकि एल्युमीनियम जल्दी गर्म हो जाता है इसलिए इससे हर तरफ  समान गर्मी सुनिश्चित होती है और कुकवेयर (Tri-Ply Cookware Series) पर गर्मी के धब्बे भी नहीं पड़ते। ट्राई-प्लाई स्प्लेंडर रेंज (Tri-Ply Cookware Series) में फ्राइंग पैन, तवा, कड़ाही, केसरोल और सॉसपैन शामिल हैं। इस रेंज में जंग नहीं लगती और कूल टच हैंडल होते हैं, जो घर पर पकाने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। इस रेंज की कीमत 1420 से 3150 रुपए तक है।

टीटीके प्रेस्टीज की ऑस्कर किचन हुड रेंज

Check Also

Anant Ambani's 'Champions of Care' campaign will reach 2 million animals every year.

अनंत अंबानी की ‘चैंपियंस ऑफ केयर’ मुहिम, हर साल 20 लाख जानवरों तक पहुंचेगी मदद

देशभर के 50 से ज्यादा पशु कल्याण संगठन ‘चैंपियंस ऑफ केयर’ से जुड़े, इलाज, रेस्क्यू, शेल्टर, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *