बुधवार, अगस्त 12 2026 | 09:04:40 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / बीएसएनएल, एमटीएनएल के कर्मचारियों के लिए वीआरएस योजना पेश

बीएसएनएल, एमटीएनएल के कर्मचारियों के लिए वीआरएस योजना पेश

जयपुर। सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) पेश की है. कंपनी को उम्मीद है कि इस योजना का लाभ 70,000 से 80,000 कर्मचारी उठाएंगे और इससे वेतन मद में करीब 7,000 करोड़ रुपये की बचत होगी.सरकार के इस दूरसंचार कंपनी के लिए राहत पैकेज की मंजूरी के कुछ दिनों बाद वीआरएस लाई गई है.

चार नवंबर से तीन दिसंबर तक खुली रहेगी योजना

बीएसएनएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक पीके पुरवार ने कहा कि योजना चार नवंबर से तीन दिसंबर तक खुली रहेगी. वीआरएस की पेशकश के बारे में कर्मचारियों को जानकारी देने के लिए क्षेत्रीय इकाइयों को इस बारे में निर्देश दिए जा चुके है.कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 1.50 लाख है और करीब एक लाख कर्मचारी इस योजना के लिए पात्र हैं.

80,000 कर्मचारियों के योजना का विकल्प चुनने की उम्मीद

पुरवार ने कहा, ‘यह सरकार द्वारा दी गई बेहतर वीआरएस योजना है और बीएसएनएल कर्मचारियों को इसे सकारात्मक रुप से देखना चाहिए.’ उन्होंने कहा कि 70,000 से 80,000 कर्मचारियों के इस योजना का विकल्प चुनने की उम्मीद है. इस हिसाब से वेतन मद में करीब 7,000 करोड़ रुपये की बचत की उम्मीद है.

Check Also

3 months for Rs 550, a year of entertainment for Rs 2000, Jio expands OTT-Pass coverage

550 रुपये में 3 महीने, 2000 रुपये में सालभर मनोरंजन, जियो ने बढ़ाया OTT-Pass का दायरा

15 प्रीमियम OTT ऐप्स और 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस, हाई-स्पीड डेटा और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *