बुधवार, मई 13 2026 | 02:23:44 PM
Breaking News
Home / बाजार / इन्फोसिस चेयरमैन नंदन नीलेकणि का विसल ब्लोअर्स को जवाब, कहा- भगवान भी नहीं बदल सकते कंपनी के नंबर

इन्फोसिस चेयरमैन नंदन नीलेकणि का विसल ब्लोअर्स को जवाब, कहा- भगवान भी नहीं बदल सकते कंपनी के नंबर

नई दिल्ली| इन्फोसिस के चेयरमैन ने विसल ब्लोअर के आरोपों का जवाह देते हुए कहा है कि भगवान भी यहां के आंकड़ों में फेरबदल नहीं कर सकता है। नीलेकणि ने कहा है कि अनजान लोगों द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार हैं और यह केवल एक ‘शरारती विद्रोह’ है। बता दें कि विसलब्लोअर्स ने कंपनी की ऑडिट समिति सीईओ सलिलि पारेख और सीएफओ निलांजन रॉय के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे।

सम्मानित और कर्मठ लोगों को बदनाम करना

नंदन नीलेकणि ने कहा, ‘ऐसे आरोप लगाने का उद्देश्य केवल कुछ सम्मानित और कर्मठ लोगों को बदनाम करना है। हमारे सह संस्थापकों ने कंपनी के लिए जीवन लगा दिया और हम उनका सम्मान करते हैं। उन्होंने हमेशा निस्वार्थ भाव से कंपनी की सेवा की और आज भी कंपनी की सफलता के लिए प्रतिबद्ध हैं।’ विसलब्लोअर समूह ने आरोप लगाया था कि कंपनी की आमदनी बढ़ाने के लिए रॉय और पारेख ने अनैतिक कदम उठाए हैं। नीलेकणि ने यह भी कहा कि कंपनी ने एक एक्सटर्नल लॉ फर्म को विसलब्लोअर्सी की शिकायतों की जांच करने के लिए हायर किया है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी।

Check Also

ICICI Lombard to acquire Bharti AXA General Insurance

आईसीआईसीआई बैंक ने iMobile पर यूपीआई लेनदेन के लिए ‘बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन’ की सुविधा शुरू की

₹5,000 तक के यूपीआई लेनदेन के लिए फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन के जरिए भुगतान की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *