गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 09:31:23 AM
Breaking News
Home / रीजनल / उबर एनएबी को 12,000 राइड मुफ्त देगा
Uber will give 12,000 rides free to NAB

उबर एनएबी को 12,000 राइड मुफ्त देगा

जयपुर। उबर (Uber) ने नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (National association for the blind) (एनएबी), दिल्ली के साथ 25 लाख रुपए की एक मोबिलिटी साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत नेत्रहीनों, कम दृष्टिवाले लोगों एवं अन्य दिव्यांगजनों तथा उनके टीचर्स व केयरगिवर्स को 12,000 राइड निशुल्क प्रदान की जाएंगी। उबर इंडिया एवं साउथ एशिया के प्रेसिडेंट प्रभजीत सिंह ने कहा कि उबर में हम कोविड-19 महामारी से प्रभावित हुए देश के सबसे नाजुक नागरिकों का सहयोग करने के लिए समर्पित है। हम एनएबी के साथ नेत्रहीनों के लिए उपयोगी साझेदारी करने के लिए उत्साहित हैं क्योंकि इससे हमें उन लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने का अवसर मिलेगा जिन्हें उनकी विकलांगता के कारण मौके नहीं मिल पाते।

अक्टूबर से दिसंबर तक साझेदारी

यह साझेदारी अक्टूबर से दिसंबर तक चलेगी और इस साझेदारी द्वारा आठ शहरों जयपुर, दिल्ली, बैंगलोर, मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, चेन्नई एवं कोलकाता में शैक्षणिक व प्रशिक्षण संस्थानों और कार्यस्थलों तक उनका सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सकेगा। एनएबी के साथ ऊबर (Uber) की साझेदारी एनएबी के स्थानीय चैप्टर, राजस्थान नेत्रहीन कल्याण संघ के साथ गठबंधन में जयपुर में क्रियान्वित की जाएगी।

Check Also

Lottery for firecracker shops in Balotra tomorrow, 749 applications received for 50 shops

बालोतरा में कल पटाखा दुकानों की लॉटरी, 50 दुकानों के लिए मिले 749 आवेदन

पंचायत समिति सभागार में शाम 3 बजे होगी लॉटरी, लूनी नदी किनारे सजता है पटाखा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *