शुक्रवार, अक्तूबर 30 2026 | 05:58:41 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / Flipkart ने फेस्टिव सेल में Amazon को दी जबरदस्त पटखनी
Flipkart gives a tremendous knock to Amazon in the festive sale

Flipkart ने फेस्टिव सेल में Amazon को दी जबरदस्त पटखनी

जयपुर। इस साल के पहले फेस्टिवल सीजन बिक्री में फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी एमेजॉन (Amazon) को जबरदस्त पटखनी दी है. ई-कॉमर्स कंपनियों (E-commerce Companies) ने एक हफ्ते में करीब 30 हजार करोड़ रुपये की बिक्री की है. इस दौरान हर मिनट में करीब 1.5 करोड़ रुपये के स्मार्टफोन बिक गये.

बिक्री का 90 फीसदी हिस्सा दोनों कंपनियों का

फेस्टिव सीजन (Festive Season Sale) के पहले दौर की कुल ई-कॉमर्स बिक्री में करीब 90 फीसदी हिस्सा इन दोनों कंपनियों को ही हासिल हुआ है. फ्लिपकार्ट (Flipkart) का हिस्सा करीब 68 फीसदी रहा है, जबकि एमेजॉन (Amazon) का करीब 32 फीसदी. गौरतलब है कि 16 अक्टूबर से लेकर 21 अक्टूबर तक दोनों कंपनियों ने ग्राहकों के लिए ​विशेष छूट वाले त्योहारी बिक्री की पेकशकश की थी.

30 हजार करोड़ की बिक्री

कंसल्टिंग फर्म Redseer की रिपोर्ट के अनुसार, इस बार फेस्टिवल सीजन के पहले सेल में ई-कॉमर्स कंपनियों की बिक्री 55 फीसदी बढ़कर 4.1 अरब डॉलर (करीब 30 हजार करोड़ रुपये) पहुंच गई. इस बार फिर सबसे ज्यादा बिक्री मोबाइल फोन की ही हुई है. इस बार लगभग सभी सेगमेंट में ग्राहकों ने किफायती प्राइस रेंज वाले उत्पादों को तरजीह दी है. कोरोना के असर के बावजूद बिक्री में यह इजाफा प्रोत्साहित करने वाला है. इस बार ​टियर 2 और टियर 3 शहरों, ग्रामीण इलाकों में बिक्री का काफी बड़ा हिस्सा रहा है.

अरबों डॉलर वाले स्टार्टअप बाजार में उतरने की कर रहे तैयारी

Check Also

Ahead of India's biggest IPO, Jio reveals next roadmap, focuses on three growth engines

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन, होम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *