मंगलवार, सितंबर 15 2026 | 04:36:32 AM
Breaking News
Home / राजकाज / ट्रेन टिकट की बुकिंग को लेकर IRCTC ने जारी किए नए नियम
IRCTC has issued new rules for booking train tickets

ट्रेन टिकट की बुकिंग को लेकर IRCTC ने जारी किए नए नियम

नई दिल्ली। ट्रेन टिकट (Train ticket) की बुकिंग (Train ticket Booking) को लेकर IRCTC ने नए नियम जारी किए हैं. नए नियम के मुताबिक ट्रेन के रवाना होने से ठीक 30 मिनट पहले अब एक और नया चार्ट बनाया जाएगा, ताकि आखिरी समय में सीटें खाली होने पर कुछ लोगों को सीटों का आवंटन हो सके और वो अपनी यात्रा कर सकें.

ऑनलाइन टिकटिंग में सुविधा

कोरोना महामारी (Corona pandemic) के दौर में अबतक ट्रेन के तय समय से दो घंटे पहले चार्ट बन रहा था. लेकिन कोरोना महामारी से पहले ये समय चार घंटे का था. और अब ये समय घटाकर 30 मिनट का कर दिया गया है. ऐसा यात्रियों का सुविधा को ध्यान में रखकर किया गया है. अब पहले और दूसरे चार्ट के बीच के समय में यात्री टिकट (Train ticket) काउंटर से टिकट प्राप्त कर सकते हैं, जो पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा.

आईआरसीटीसी के माध्यम से ऐसे बुक करें टिकट:

स्टेप 1- आईआरसीटीसी (IRCTC) के ऐप/वेबसाइट पर जाएं या इस लिंक पर जाएं: irctc.co.in/nget/train-search
स्टेप 2- अपनी डिटेल्स मसलन यात्रा कहां से कहां तक, दिनांक, किस क्लास में यात्रा करनी है.
स्टेप 3- ‘Find Trains’ पर क्लिक करें.
स्टेप 4- ट्रेन सेलेक्ट करें.
स्टेप 5- : ‘Availability option and fare journey’ पर क्लिक करें.
स्टेप 6- अब किराया, तय दिनांक पर सीट की उपलब्धता पर क्लिक करें.
स्टेप 7- अपनी ट्रेन की सीट देखने के बाद ‘Book Now’ पर क्लिक करें.
स्टेप 8- आईआरसीटीसी अकाउंट लॉगिन करें.
स्टेप 9- अपनी डिटेल्स डालें
स्टेप 10- किराया चुकाइए और आपकी टिकट अब बुक हो चुकी है.

यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे की इस नई पहल से आपको होगा फायदा

Check Also

China's big move ahead of Xi's India visit: Delhi-Guangzhou direct flight to resume

शी के भारत दौरे से पहले चीन का बड़ा कदम, दिल्ली-ग्वांगझोउ सीधी उड़ान फिर होगी शुरू

नई दिल्ली. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत दौरे के बीच दोनों देशों के बीच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *