शुक्रवार, अक्तूबर 30 2026 | 06:35:57 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / मिंत्रा ने एप पर मिंत्रा मॉल लॉन्च किया
Myntra launched Myntra Mall on app

मिंत्रा ने एप पर मिंत्रा मॉल लॉन्च किया

नई दिल्ली। मिंत्रा (Myntra) ने ‘मिंत्रा मॉल (Myntra Mall) प्रस्तुत किया है, जहां पर शॉपर्स को इसके एप पर अपने पसंदीदा ब्रांड्स के ऑफिशियल ब्रांड स्टोर का अनुभव लेने का मौका मिलेगा। 20 से 24 दिसंबर के बीच आयोजित होने वाली मिंत्रा (Myntra) की फ्लैगशिप एंड ऑफ  रीजन सेल (ईओआरएस) से पहले मिंत्रा मॉल (Myntra Mall) इस मेगा ईवेंट के दौरान ब्रांड्स को शॉपर्स से कनेक्ट होने के लिए अपनी तरह का अलग अनुभव प्रदान करेगा। यह कॉन्सेप्ट ऑनलाइन रहते हुए ऑफलाइन मॉल के अनुभव का निर्माण करेगा, जहां शॉपर्स ब्रांड की संपूर्ण श्रृंखला देखने के लिए ब्रांड स्टोर में प्रवेश करते हैं।

भारत का पहला डिजिटल मॉल Myntra Mall

मिंत्रा (Myntra) की चीफ  प्रोडक्ट ऑफिसर ललिता रमानी ने कहा कि टेक्नॉलॉजी की मदद से फैशन का विस्तार करने के उद्देश्य से हम ब्रांड्स के साथ साझेदारी में भारत का पहला डिजिटल मॉल स्थापित कर रहे हैं। मिंत्रा-मॉल (Myntra Mall) ब्रांड्स के लिए अनेक संभावनाएं लाएगा, ताकि वो ग्राहकों को प्रभावशाली व उत्तम तरीके से संलग्न कर सकेंगे। मिंत्रा-मॉल (Myntra Mall) का उद्देश्य ब्रांड के प्रति सचेत ग्राहकों को ब्रांड्स के सर्वश्रेष्ठ ऑफर्स के साथ आसान ऑनलाइन शॉपिंग प्रदान करना है, जो अन्य फीचर्स से साफ दिखाई देता है।

मिंत्रा की ईओआरएस का 12वां संस्करण

Check Also

Ahead of India's biggest IPO, Jio reveals next roadmap, focuses on three growth engines

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन, होम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *