बुधवार, जुलाई 29 2026 | 09:23:19 PM
Breaking News
Home / मनोरंजन / जूही चावला का झुमका गिरा, खोजने वाले को मिलेगा इनाम
Juhi Chawla's earrings fall, the finder will get reward

जूही चावला का झुमका गिरा, खोजने वाले को मिलेगा इनाम

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जूही चावला (Juhi Chawla) का डायमंड का झुमका मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर कहीं गिर गया है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट लिखकर इसे खोज कर लाने वाले को इनाम देने की बात कही है। सोशल मीडिया में एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘सुबह (रविवार को) मैं मुंबई एयरपोर्ट के गेट नंबर 8 पर जा रही थी। अमीरात काउंटर पर मैंने चेक इन किया, सिक्यूरिटी चेक हुआ, लेकिन बीच में कहीं मेरा डायमंड झुमका गिर गया।

जानकारी दीजिए, मैं आपको इनाम दूंगी…

अगर कोई मेरी मदद कर पाया तो मैं बहुत खुश हो जाऊंगी। आप पुलिस को जानकारी दीजिए, मैं आपको इनाम दूंगी। ये मेरा मैचिंग पीस है, जिसे मैं 15 साल से लगातार पहन रही हूं, प्लीज ढूंढने में मदद कीजिए’। इस पोस्ट के साथ जूही ने झुमके की फोटो भी शेयर की है। उन्होंने अपने हाथ में उस झुमके को पकड़ रखा है। अभिनेत्री का यह झुमका सोशल मीडिया पर वायरल (Social media viral) हो रहा है।

एयरपोर्ट पर खराब सर्विस का लगाया था आरोप

बता दें कि एक्ट्रेस ने खराब सर्विस का आरोप लगाते हुए मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) अधिकारियों पर जमकर भड़ास निकाली थी। उन्होंने सोशल मीडिया (Social media) में गुस्सा जाहिर किया था कि खराब व्यवस्था की वजह से कई पैसेंजर्स को लंबा इंतजार करना पड़ा। उन्होंने इसे शर्मनाक भी बताया था।

बिना कपड़ों के गोवा बीच पर दौड़े एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन, FIR दर्ज

Check Also

Govinda to make a comeback with 'Roopa', shares an interesting story about his lucky number

फिल्म ‘रूपा’ से कमबैक करेंगे गोविंदा, शेयर किया लकी नंबर का दिलचस्प किस्सा

मुंबई. 1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *