रविवार, अप्रैल 26 2026 | 04:45:33 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / इसी महीने शादी के बंधन में बंधेंगे वरुण-नताशा
This month Varun-Natasha will tie the knot

इसी महीने शादी के बंधन में बंधेंगे वरुण-नताशा

मुंबई। कोरोना की वजह से भले ही साल 2020 बी टाउन (B Town) के लिए उदासी भरा रह। लेकिन नए साल की शुरुआत बी टाउन (B Town) और इससे जुड़े लोगों के लिए नई खुशियों के साथ हो रही है। हाल ही में अनुष्का (Anushka Sharma) और विराट (Virat Kohli) के घर आई नन्हीं परी ने पूरे बॉलीवुड में खुशियां बिखेर दी। वहीं अब इसी महीने बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Bollywood actor Varun Dhawan marriage date) के घर शहनाई बजने जा रही है। बी-टाउन के सेलेब्स और वरुण (Varun Dhawan) के फैंस को इस खबर का बेसब्री से इंतेजार था। बताया जा रहा है कि वरुण (Varun Dhawan) और नताशा dalal (Natasha dalal) जनवरी के आखिरी सप्ताह में शादी के बंधन में बंधेंगे। इनकी शादी के लिए लोकेशन भी तय कर लिया गया है।

पांच दिनों तक ग्रैंड सेलिब्रेशन

पिछले दो दिनों से खबरें गर्म हैं कि दोनों की शादी (Varun and Natasha marriage) के लिए अलीबाग की एक लोकेशन को चुना गया है। दोनों ही परिवारों ने इस फंक्शन को सीक्रेट रखने का तय किया है। कोविड संकट की वजह से धवन (Dhawan Family) और दलाल परिवार ज्यादा लोगों की गैदरिंग नहीं चाहते हैं, इसी वजह से शादी के फंक्शन में सिर्फ प्राइवेट लोगों को ही इनवाइट किया गया है। सूत्रों से मिल रही खबर के मुताबिक शादी का ये ग्रैंड प्राइवेट फंक्शन अलीबाग में 22 जनवरी से 26 जनवरी तक चलेगा। यह भी खबरें आ रही हैं कि नताशा (Natasha dalal) अपना ब्राइडल ड्रेस खुद डिजाईन करेंगी।

विराट कोहली बने पापा, अनुष्का शर्मा ने दिया बेटी को जन्म

Check Also

Chetak Screen Awards: 'Dhurandhar' leads with 24 nominations; 'Saiyaara' and 'Homebound' also in the running ahead of the April 5 ceremony

चेतक स्क्रीन अवार्ड्स: 24 नॉमिनेशंस के साथ ‘धुरंधर’ सबसे आगे; 5 अप्रैल के समारोह से पहले ‘सैयारा’ और ‘होमबाउंड’ भी दौड़ में शामिल

New delhi. द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की ‘स्क्रीन एकेडमी’ ने आगामी 5 अप्रैल को होने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *