गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 07:57:32 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / रिलायंस का शुद्ध लाभ 12 प्रतिशत बढ़कर 13,101 करोड़ रुपए पर
Reliance Industries is India's number one company in media visibility ranking.

रिलायंस का शुद्ध लाभ 12 प्रतिशत बढ़कर 13,101 करोड़ रुपए पर

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चालू वित्त वर्ष की दिसंबर 2020 में समाप्त तीसरी तिमाही के शुद्ध लाभ में 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। खुदरा क्षेत्र में लगातार वृद्धि तथा जियो के कारोबार में सतत वृद्धि से कंपनी का शुद्ध लाभ में बढ़ोतरी हुई है। मुकेश अंबानी (Mukesh ambani) की अगुवाई वाली कंपनी (Reliance Industries) ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि तिमाही के दौरान उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 12 प्रतिशत बढ़कर 13,101 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 11,640 करोड़ रुपए रहा था।

कंपनी की परिचालन आय घटकर 1,28,450 करोड़ रुपए…

तिमाही के दौरान कंपनी (Reliance Industries) की परिचालन आय घटकर 1,28,450 करोड़ रुपए रह गई। जियो प्लेटफाम्र्स का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर 2020 में समाप्त तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ तिमाही दर तिमाही आधार पर 15.5 प्रतिशत बढ़कर 3489 करोड़ रुपए रहा है।  जियो प्लेटफाम्र्स डिजिटल (JIO Platforms digital) और दूरसंचार सेवाएं उपलब्ध कराती है। इससे पिछली तिमाही में जियो प्लेटफाम्र्स (JIO Platforms) ने 3020 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया था।

सेबी ने रिलायंस-फ्यूचर ग्रुप के सौदे को दी मंजूरी

Check Also

Ahead of India's biggest IPO, Jio reveals next roadmap, focuses on three growth engines

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन, होम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *