सोमवार, जून 15 2026 | 01:17:15 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / अमेजन की अमेजन सम्भव वेंचर फड की घोषणा

अमेजन की अमेजन सम्भव वेंचर फड की घोषणा

नई दिल्ली। अमेजन इंडिया (Amazon India) ने अपने प्रमुख कार्यक्रम सम्भव के शुरुआती सत्र में एसएमबी डिजिटलीकरण, कृषि और हेल्थकेयर में टेक्नोलोजी इनोवेशन पर ध्यान केंद्रित करने के लिए स्टार्टअप्स और एंट्रेप्रेन्योर्स में निवेश करने के लिए 250 मिलियन अमेरिकी डॉलर के अमेजन सम्भव वेंचर फड की घोषणा की। वेंचर फंड टेक्नोलॉजी आधारित स्टार्टअप्स में निवेश करेगा, जो डिजिटल इंडिया (Digital India) की संभावनाओं को साकार करने के लिए उत्सुक एवं संवेदनशील हैं।

अमेजन की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दोहराया

वेंचर फंड विशेष रूप से एसएमबी (लघु और मध्यम बिजनेस) को डिजिटाइज करने के लिए सर्वोत्तम विचारों को प्रोत्साहित करने, किसानों की उत्पादकता में सुधार करने के लिए कृषि में इनोवेशन करने और उन्हें उपभोक्ताओं के लिए भारत के खेतों से सर्वश्रेष्ठ उत्पादन करने और सभी टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हुए सार्वभौमिक और गुणवत्तापूर्ण हेल्थकेयर तक उनकी पहुंच बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगा। इन नई पहलों की घोषणा एडब्ल्यूएस सीईओ और अमेजन के आगामी सीईओ, एंडी जेसी और अमेजन इंडिया (Amazon India) के ग्लोबल सीनियर वीपी और कंट्री हेड, अमित अग्रवाल के बीच अमेजन सम्भव में एक अनौपचारिक बातचीत के दौरान की गई, जहां उन्होंने भारत के लिए अनंत संभावनाओं को साकार करने के प्रति अमेजन (Amazon India) की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दोहराया।

1 मिलियन नौकरियां पैदा करने की प्रतिज्ञा

अग्रवाल ने कहा कि 2020 में हमने 2025 तक 10 मिलियन एसएमबी को डिजिटाइज करने, 10 बिलियन अमेरिकी डॉलर के निर्यात को सक्षम करने और 1 मिलियन नौकरियां पैदा करने की प्रतिज्ञा की थी। अपनी पहल के माध्यम से, हम डिजिटल इंडिया के लिए संभावनाओं को साकार करने में उत्प्रेरक और पार्टनर बनने, और पीएम द्वारा वयक्त किए गए आत्मनिर्भर भारत (Self-reliant india) के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

अमेजन ने 3 बिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट किया

Check Also

The Government of India has issued a commemorative postage stamp in honour of the late Shri Tejmal Ji Mangal, founder of the Mangal Parivar.

भारत सरकार ने मंगल परिवार के संस्थापक स्वर्गीय तेजमल मंगल के सम्मान में जारी किया स्मारक डाक टिकट

जयपुर. भारत सरकार ने गुजरात के प्रतिष्ठित ‘मंगल परिवार’ की व्यावसायिक विरासत को सम्मानित करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *