रविवार, सितंबर 13 2026 | 04:33:12 PM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / रियलमी ने लॉन्च किया रियलमी 8 5जी

रियलमी ने लॉन्च किया रियलमी 8 5जी

नई दिल्ली। रियलमी (Realme) ने भारतीय बाजार में 5जी सक्षम स्मार्टफोन रियलमी 8 5जी (Realme 8 5G) लॉन्च किया, जो दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। रियलमी 8 5जी 4जीबी प्लस 128 जीबी (Realme 8 5G 4GB/128GB) स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपए और 8 जीबी प्लस 128 जीबी (Realme 8 5G 8GB/128GB) वैरिएंट की कीमत 16,999 रुपए निर्धारित की गई है। रियलमी (Realme) के उपाध्यक्ष रियलमी इंडिया (Vice President of Realme India) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माधव सेठ ने कहा कि हम हर भारतीय के लिए विभिन्न मूल्य रेंज में और अधिक 5जी स्मार्टफोन लेकर आएंगे।

48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सहित ट्रिपल रियर कैमरा

रियलमी 8 5जी (Realme 8 5G) के साथ उपयोगकर्ता भारत के पहले मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 5जी प्रोसेसर के साथ स्पीड ऑफ इन्फिनिटी का अनुभव कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच की एफएचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसमें 90 हॉट्र्ज रिफ्रेश रेट है और इसमें 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सहित ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप को सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

रियलमी 8 सीरीज जारी, स्मार्ट स्केल और बल्ब लॉन्च

Check Also

BMW launches G310R and GS

भारत में वित्त वर्ष 2026 में दोपहिया वाहनों की बिक्री रिकॉर्ड 22 मिलियन तक पहुंच गई: रिपोर्ट

नई दिल्ली. भारत में दोपहिया वाहनों की बिक्री ने वित्त वर्ष 2026 में नया रिकॉर्ड बनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *