सोमवार, जून 15 2026 | 12:16:52 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / क्रिस्टल सेरेमिक्स ने किया 25 करोड़ का निवेश

क्रिस्टल सेरेमिक्स ने किया 25 करोड़ का निवेश

नई दिल्ली। अग्रणी टाइल कंपनी एशियन ग्रेनिटो इंडिया लिमिटेड (Company Asian Granito India Limited) ने अपनी सब्सिडरी क्रिस्टल सेरेमिक्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (क्रिस्टल सेरेमिक्स) (Crystal Ceramics ) में बड़ा विस्तार कार्य पूरा कर लिया है। क्रिस्टल सेरेमिक्स (Crystal Ceramics ) ने गुजरात के मेहसाणा प्लांट में ग्लेज्ड विट्रीफाइड टाइलों की नई उत्पादन शृंखला में 12,000 वर्ग मीटर प्रतिदिन का ब्राउन फील्ड विस्तार किया है। क्रिस्टल सेरेमिक्स (Crystal Ceramics ) इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने इस विस्तार के लिए 25 करोड़ रुपए का निवेश किया है।

एशियन ग्रेनिटो की क्रिस्टल सेरेमिक्स में 70 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी

एशियन ग्रेनिटो इंडिया (Company Asian Granito India Limited) के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर कमलेश पटेल ने कहा कि एशियन ग्रेनिटो की क्रिस्टल सेरेमिक्स में 70 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी है। इस विस्तार के साथ क्रिस्टल सेरेमिक्स (Crystal Ceramics ) की कुल क्षमता 36,000 वर्गमीटर प्रतिदिन हो जाएगी। क्रिस्टल सेरेमिक्स घरेलू एवं निर्यात बाजारों के लिए बड़े फोर्मेट की 600/1200 एमएम जीवीटी टाइलों का निर्माण करेगा। 12,000 वर्गमीटर प्रतिदिन क्षमता बढऩे से क्रिस्टल सेरेमिक्स और एशियन ग्रेनिटो इंडिया लिमिटेड (Company Asian Granito India Limited) के समेकित टर्नओवर में बिक्री में तकरीबन 70.75 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी होगी। क्रिस्टल सेरेमिक्स ने वित्तीय वर्ष २०21 में 184.45 करोड़ रुपए का टर्नओवर दर्ज किया है।

क्या प्रॉपर्टी में उछाल लाएगा नया किराया कानून?

Check Also

The Government of India has issued a commemorative postage stamp in honour of the late Shri Tejmal Ji Mangal, founder of the Mangal Parivar.

भारत सरकार ने मंगल परिवार के संस्थापक स्वर्गीय तेजमल मंगल के सम्मान में जारी किया स्मारक डाक टिकट

जयपुर. भारत सरकार ने गुजरात के प्रतिष्ठित ‘मंगल परिवार’ की व्यावसायिक विरासत को सम्मानित करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *