शुक्रवार, मार्च 20 2026 | 03:22:31 PM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / वैल्वोलिन इंडिया ने शुरू किया मैकेनिक मंथ कैंपेन का तीसरा संस्करण
Valvoline India launches third edition of Mechanic Month campaign

वैल्वोलिन इंडिया ने शुरू किया मैकेनिक मंथ कैंपेन का तीसरा संस्करण

नई दिल्ली. वैल्वोलिन कमिन्स प्रा. लिमिटेड (Valvoline Cummins Pvt. Limited) ने भारत में और दुनिया भर में मैकेनिक मंथ कैंपेन के तीसरे संस्करण की शुरूआत की। ‘‘कीपिंग द वल्र्ड टर्निंग’’ की थीम पर आधारित यह कैंपेन मैकेनिकों के समर्पित प्रयासों के लिए उनका धन्यवाद करता है जो अपनी कोशिशों के साथ इस दुनिया की गति को बनाए रखने में योगदान देते हैं। इस साल, वैल्वोलिन कमिन्स (Valvoline Cummins Pvt. Limited) ने मैकेनिकों को सम्मानित करने का लक्ष्य रखा है जो दुनिया भर के इंजनों की गति को बनाए रखते हैं।

दुनियाभर के मैकेनिकों का धन्यवाद के लिए प्रेरित

कंपनी लोगों को एक माह तक चलने वाले इस कैंपेन में शामिल होने और दुनिया भर के मैकेनिकों का धन्यवाद करने के लिए प्रेरित करेगी। मैकेनिक हमारे वाहनों के रखरखाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी देखभाल के चलते ही हमारे वाहन बेहतरीन परफोर्मेन्स दे पाते हैं। समय के साथ मैकेनिकों ने यह साबित कर दिया है कि वे समाज के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं। रोज़मर्रा में वे हमारी छोटी से छोटी मुश्किल को हल कर हमारे जीवन को आसान बनाते हैं, यहां तक कि एमरजेन्सी के समय में भी हमारा साथ देते हैं। सड़क पर दौड़ते हर वाहन के पीछे एक भरोसेमंद मैकेनिक का हाथ होता है। यही मैकेनिक ही हैं जिन पर पूरा ऑटोमोबाइल उद्योग टिका है।

भारत की गति को बनाए रखते हुए देश के विकास में योगदान

‘‘मैकेनिक मंथ के तीसरे संस्करण की घोषणा करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। इसके माध्यम से हम ऑटोमोबाइल उद्योग में मैकेनिकों की महत्वपूर्ण भूमिका का जश्न मना रहे हैं, जिनके प्रयासों से ही हमारे वाहनों के इंजन ठीक से चलते हैं।’’ संदीप कालिया, मैनेजिंग डायरेक्टर, वैल्वोलिन कमिन्स ने कहा। तेज़ी से भागती इस दुनिया में अक्सर हम मैकेनिकों का धन्यवाद करना भूल जाते हैं, जिनकी वजह से हमारे वाहन सुरक्षित रहते हैं, अच्छा परफोर्मेन्स देते हैं। जिनके प्रयासों से हमारा जीवन भी सुरक्षित और गतिमान बना रहता है। हमारा मानना है कि इन अभियानों के माध्यम से हम लोगों को प्रेरित कर सकते हैं कि मैकेनिकों को धन्यवाद दें, ताकि उन्हें उनके अमूल्य कार्यों के लिए विशेष अहसास हो। वैल्वोलिन में हम मैकेनिकों के प्रति आभारी हैं जो भारत की गति को बनाए रखते हुए देश के विकास में योगदान दे रहे हैं।’’

रेडियो, डिजिटल और ऑन-ग्राउण्ड पर चलाया जाएगा कैंपेन

अपनी इस पहल के माध्यम से वैल्वोलिन कमिन्स लोगों को प्रेरित कर रहा है कि मैकेनिकों के अथक प्रयासों के लिए उनका धन्यवाद करें, जिनकी वजह से यह दुनिया लगातार चल रही है। इस कैंपेन को विभिन्न मास मीडिया प्लेटफाॅम्र्स जैसे रेडियो, डिजिटल और ऑन-ग्राउण्ड पर चलाया जाएगा। यह कैंपेन लोगों को संदेश देगा कि किस तरह मैकेनिक हमारे वाहनों की देखभाल के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, और उन्हें अपने भरोसेमंद मैकेनिक को धन्यवाद का संदेश भेजने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

Check Also

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

New Delhi. यात्री बस परिवहन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी Chartered Speed Limited और इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल निर्माता EKA Mobility को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *