गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 11:48:05 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / नियूवर्ल्ड स्पिरिट्स के नये उत्पाद
New products from Neuworld Spirits

नियूवर्ल्ड स्पिरिट्स के नये उत्पाद

जयपुर. तंबाकू से लेकर एफएमसीजी और रियल एस्टेट तक का कारोबार करने वाले कारोबारी समूह टीआरडीपी ग्रुप (TRDP Group) द्वारा प्रवर्तित नियूवर्ल्ड स्पिरिट्स (Neuworld Spirits) ने आज राजस्थान में अपने दो नए व्हिस्की ब्रैंड डाउनिंग स्ट्रीट और रॉयल ट्राइब (Whiskey Brand Downing Street – Royal Tribe) लॉन्च करने की घोषणा की। डाउनिंग स्ट्रीट और रॉयल स्ट्रीट व्हिस्की क्रमश: प्रीमियम और सेमी प्रीमियम सेगमेंट के लिए बनाई गई हैं। इन्हें चुनिंदा अनाजों से बनाया गया है और इसे स्कॉच के साथ ब्लेंड किया गया है। डाउनिंग स्ट्रीट की 750 मिली की कीमत 995 रुपये, जबकि रॉयल ट्राइब की 750 मिली की कीमत 690 रुपये है। दोनों ही ब्रैंड क्वार्ट, पिंट और निप में उपलब्ध होंगे।

नियूवर्ल्ड स्पिरिट को लॉन्च करने की घोषणा करते हुए पूनम चंदेल – मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा, “बीते वर्षों के दौरान हमने उत्तर प्रदेश में ग्राहकों के बदलते स्वाद को देखा है। यहां के ग्राहक बहुत ही समझदार हैं जो ऐसे काम के प्रोडक्ट चाहते हैं जो उनके स्वाद के हिसाब से हों। हमारी ये प्रीमियम और सेमी प्रीमियम व्हिस्की, अलग तरह के और अंतरराष्ट्रीय स्वाद को लेकर बढ़ती ग्राहकों की मांग को पूरा करेंगे। नियूवर्ल्ड स्पिरिट्स के उत्पादों को स्वाद और पैकेजिंग के लिहाज़ से अंतरराष्ट्रीय क्वालिटी को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।”

बॉटलिंग प्लांट नाहन हिमाचल प्रदेश और एक पंजाब में

कंपनी का एक बॉटलिंग प्लांट नाहन, हिमाचल प्रदेश और एक पंजाब में है। नियूवर्ल्ड स्पिरिट्स, दिसंबर, 2023 तक खास तौर पर तैयार किया गया जिन, प्रीमियम वोडका और रम व फ्यूज़न मॉल्ट पेश करेगी और कंपनी भारतीय शराब उद्योग की अग्रणी कंपनी बन गई है।

Check Also

Ahead of India's biggest IPO, Jio reveals next roadmap, focuses on three growth engines

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन, होम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *