बुधवार, मई 13 2026 | 08:24:12 AM
Breaking News
Home / रीजनल / राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक – 2023 खेलों के आयोजन की तिथि में परिवर्तन, अब 5 अगस्त को होगा शुभारंभ
Rajiv Gandhi Rural and Urban Olympics - 2023 Games date changed, will now start on August 5

राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक – 2023 खेलों के आयोजन की तिथि में परिवर्तन, अब 5 अगस्त को होगा शुभारंभ

जयपुर। राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक – 2023 (Rajiv Gandhi Rural and Urban Olympics – 2023) के आयोजन की तिथि में परिवर्तन किया गया है। अब इन खेलों का शुभारंभ 5 अगस्त, 2023 को होगा। पूर्व में यह तिथि 10 जुलाई, 2023 निर्धारित थी।
शासन सचिव, खेल विभाग नरेश कुमार ठकराल ने बताया कि आगामी दिनों में बारिश की संभावना एवं अन्य कारणों के मध्यनजर इन खेलों के आयोजन की तिथियों में बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि खेलों के आयोजन को लेकर राज्य सरकार की पूरी तैयारी है। इस अवधि में खिलाड़ियों को अभ्यास करने का पर्याप्त समय मिलेगा। खेलों में भाग लेने के लिए करीब 57 लाख लोगों ने पंजीकरण करवाया है, जो एक विश्व रिकॉर्ड है।

Check Also

Governor Haribhau Bagde to visit Mylavas tomorrow: To participate in Brahmarishi Kheteshwar Gurukul's annual festival 'Dharaohar 2026'

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का मायलावास दौरा: ब्रह्मऋषि खेतेश्वर गुरुकुल के वार्षिक उत्सव ‘धरोहर 2026’ में होंगे शामिल

बालोतरा। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े शनिवार को बालोतरा जिले के मायलावास प्रवास पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *