गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 07:26:12 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / बिगब्लोक बिल्डिंग एलिमेन्ट्स महाराष्ट्र के वाडा में 625 किलोवोट रूफटॉप सोलर पावर प्रोजेक्ट लगाएगी

बिगब्लोक बिल्डिंग एलिमेन्ट्स महाराष्ट्र के वाडा में 625 किलोवोट रूफटॉप सोलर पावर प्रोजेक्ट लगाएगी

इस पहल के लिए करीब रू. 2.5 करोड का निवेश करेगी, भविष्य में सभी प्लान्ट्स में रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट्स लागु करने का लक्ष्य

सुरत. भारत में एयरेटेड ऑटोक्लेव्ड कोंक्रीट (एएसी) ब्लॉक, ईंटें और पैनल के सबसे बड़े निर्माताओं में से एक बिगब्लॉक कन्स्ट्रक्शन लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बिगब्लॉक बिल्डिंग एलिमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (Company Bigblock Building Elements Pvt. Limited) महाराष्ट्र के पालघर में उसके वाडा प्लान्ट में 625 किलोवोट रूफटॉप सोलर पावर प्रोजेक्ट स्थापित करने की योजना बना रही है। कंपनी इस पहल में लगभग रु. 2.5 करोड का निवेश करेगी जो कार्बन फुटप्रिंट को न्यूनतम संभव रखने की प्रतिबद्धता के साथ पर्यावरणीय प्रबंधन और रिन्यूएबल एनर्जी सोल्युशन्स के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

उमरगाम यूनिट में 450 किलोवाट का रूफटॉप सोलर प्लान्ट चालू

कंपनी ने अपनी गुजरात के उमरगाम यूनिट में 450 किलोवाट का रूफटॉप सोलर प्लान्ट भी सफलतापूर्वक चालू किया है और कपडवंज यूनिट में एक और रूफटॉप सोलर प्लान्ट स्थापित करने की प्रक्रिया में है। कंपनी अपने प्लान्ट में लगभग 33% बिजली की आवश्यकता को नवीकरणीय हरित ऊर्जा – सौर ऊर्जा से बदलने में सक्षम होगी।

बिगब्लॉक कन्स्ट्रक्शन लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नारायण साबू ने कहा, “कंपनी के विजन में अपने परिचालन को मध्यम से लंबी अवधि में कार्बन न्यूट्रालिटी में परिवर्तित करना और अपने एन्वायर्मेन्टल फूटप्रिन्ट्स को कम करना शामिल है। रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित करना आत्मनिर्भरता प्राप्त करने और पर्यावरण-अनुकूल संगठनात्मक सिद्धांतो को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे कार्बन डायोक्साइड के उत्सर्जन में पर्याप्त कमी आती है। कन्स्ट्रक्शन और इन्फ्रास्ट्रक्चर उद्योग के लिए पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ बिल्डिंग सॉल्युशन्स पेश करने की हमारी दृष्टि के साथ, हम पर्यावरण प्रबंधन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, अपने सभी प्लान्ट्स में रुफटॉप सोलार पावर सिस्टम्स को लागू करने की इच्छा रखते हैं।

8.25 लाख क्यूबिक मीटर प्रति वर्ष की स्थापित क्षमता

2015 में स्थापित बिगब्लॉक कन्स्ट्रक्शन लिमिटेड 8.25 लाख क्यूबिक मीटर प्रति वर्ष की स्थापित क्षमता के साथ ऑटोक्लेव्ड एरेटेड कोंक्रीट (एएसी) ब्लॉक स्पेस में सबसे बड़ी और एकमात्र सूचीबद्ध कंपनी में से एक है। कंपनी के मैन्युफेक्चरिंग प्लान्ट्स गुजरात में उमरगांव (वापी) और कपडवंज (अहमदाबाद) और महाराष्ट्र में वाडा (पालघर) में स्थित हैं। यह एएसी उद्योग में कार्बन क्रेडिट उत्पन्न करने वाली बहुत कम कंपनियों में से एक है।

हाल ही में बिगब्लॉक बिल्डिंग एलिमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड को महाराष्ट्र के पालघर में वाडा में कंपनी के एएसी ब्लॉक प्रोजेक्ट के चरण I को पूरा करने के संबंध में महाराष्ट्र सरकार की प्रोत्साहन पैकेज योजना – 2019 के तहत रु. 27.14 करोड़ की सब्सिडी के लिए पात्रता प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। बिगब्लॉक बिल्डिंग एलिमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी वाडा सुविधा में एएसी ब्लॉक की 2.5 लाख क्यूबिक मीटर प्रति वर्ष क्षमता का पहला चरण अप्रैल 2023 में पूरा किया। चरण 2 में, कंपनी का लक्ष्य वाडा प्लान्ट की उत्पादन क्षमता को दोगुना करके एएसी ब्लॉक्स की संख्या को मौजूदा 2.5 लाख घन मीटर प्रति वर्ष से दोगुना कर 5 लाख क्यूबिक मीटर प्रति वर्ष करना है। चरण 2 की सब्सिडी अलग होगी और इस सब्सिडी के अतिरिक्त होगी।

सभी चल रहे विस्तार कार्यों के पूरा होने के बाद कंपनी की कुल क्षमता बढ़कर 13.75 लाख क्यूबिक मीटर प्रति वर्ष हो जाएगी, जिससे कंपनी इस क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक बन जाएगी। उल्लेखित विस्तार के बाद कंपनी को हर साल लगभग 2.75 लाख कार्बन क्रेडिट उत्पन्न करने की भी उम्मीद है।

गौरतलब है कि बिगब्लॉक कंस्ट्रक्शन लिमिटेड देश की अग्रणी एएसी ब्लॉक निर्माण कंपनी है। कंपनी अपने उत्पादों की बिक्री ‘NXTBLOC’ ब्रांडनेम से करती है। कंपनी ने अब तक 2000 से अधिक परियोजनाओं का काम किया है और 1500 से अधिक परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं। कंपनी के ग्राहकों में लोढ़ा, अडानी रियल्टी, इंडियाबुल्स रियल एस्टेट, प्रेस्टीज, पीरामल, ओबेरॉय रियल्टी, शिर्के ग्रुप, शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप, रहेजा, पीएसपी प्रोजेक्ट्स, एलएंडटी और सनटेक, सेठिया इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, दोस्ती ग्रुप, पूर्वांकरा लिमिटेड शामिल हैं। एएसी ब्लॉक पर्यावरण को सुरक्षित करने वाली गैर विषैली भवन निर्माण सामग्री होने के साथ ही हल्की, ध्वनिरोधी और आग प्रतिरोधी भी हैं। ये पारंपरिक ईंटों की तुलना में बेहतर निर्माण गुणवत्ता के साथ पर्यावरण के लिए अनुकूल और किफायती भी हैं।

Check Also

Ahead of India's biggest IPO, Jio reveals next roadmap, focuses on three growth engines

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन, होम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *