बुधवार, जुलाई 01 2026 | 03:25:29 PM
Breaking News
Home / रीजनल / PM मोदी के दौरे को लेकर ADG ने की समीक्षा-बैठक:अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा- जोधपुर अन्य बड़े शहरों से शांत; साइबर अपराध बड़ी चुनौती

PM मोदी के दौरे को लेकर ADG ने की समीक्षा-बैठक:अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा- जोधपुर अन्य बड़े शहरों से शांत; साइबर अपराध बड़ी चुनौती

जोधपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 4 जुलाई को जोधपुर दौरा प्रस्तावित है। इसकी तैयारियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।

इसी क्रम में जोधपुर रेंज के प्रभारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हवा सिंह घुमरिया ने सोमवार को पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की।

ऑफिसर्स मेस में आयोजित इस बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एडीजी हवा सिंह घुमरिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री का दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण है और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा के लिए जोधपुर पहुंचे हैं और 100 प्रतिशत बेहतर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

एडीजी ने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री की सुरक्षा तैयारियों के साथ-साथ जोधपुर रेंज और जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में वर्तमान अपराध की स्थिति, नए अपराधों के स्वरूप और पुलिस के सामने मौजूद चुनौतियों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

उन्होंने अधिकारियों से अपराध नियंत्रण के लिए अपनाई जा रही रणनीतियों की समीक्षा करते हुए और अधिक प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

एडीजी ने कहा कि राज्य पुलिस तकनीक के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ी है। प्रदेश के थानों को हाईटेक बनाया गया है, जिससे पुलिस की कार्यशैली में बड़ा बदलाव आया है।

उन्होंने कहा कि समय के साथ तकनीक और अपराधियों के तरीके बदले हैं, इसलिए पुलिस भी नई तकनीक के अनुरूप खुद को लगातार अपडेट कर रही है।

जोधपुर में अपराध की स्थिति पर उन्होंने कहा कि अन्य बड़े शहरों की तुलना में जोधपुर शांत शहर है, लेकिन वर्तमान समय में साइबर अपराध सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में संसाधनों को लगातार बढ़ाया जा रहा है और पुलिस साइबर अपराधों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

Check Also

राजस्थान और हरियाणा अमित शाह की मौजूदगी में यमुना जल बंटवारे पर समझौते पर हस्ताक्षर

जयपुर। राजस्थान और हरियाणा के बीच यमुना जल-बंटवारे पर सहमति के बाद सोमवार को दोनों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *