रविवार, सितंबर 13 2026 | 02:47:46 PM
Breaking News
Home / रीजनल / पादरू-बालोतरा रोड पर बोलेरो पलटी:पशु को बचाने में अनियंत्रित हुई गाड़ी, कोई हताहत नहीं हुआ

पादरू-बालोतरा रोड पर बोलेरो पलटी:पशु को बचाने में अनियंत्रित हुई गाड़ी, कोई हताहत नहीं हुआ

पादरूपादरू-बालोतरा रोड पर सोमवार सुबह एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोलेरो गाड़ी पादरू से बालोतरा की ओर जा रही थी। रास्ते में अचानक एक पशु सड़क पर आ गया। चालक ने पशु को बचाने के लिए गाड़ी मोड़ी, जिससे तेज आवाज के साथ अगला टायर फट गया। टायर फटने के कारण बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए गए हैं, उन्हें मामूली चोटें आई हैं।

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि नई सड़क बनाने के नाम पर पुरानी सड़क को उखाड़कर कंक्रीट और पत्थर बिखेर दिए गए हैं। कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त है, न तो उसे समतल किया गया है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से निर्माण कार्य में तेजी लाने, खतरनाक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और ठेकेदार की कथित लापरवाही की जांच करने की मांग की है।

Check Also

Zomato launched this new service, will not take any commission from the restaurant

कमीशन का खेल पड़ा भारी, मिठाई दुकानों ने छोड़ा जोमैटो

जयपुर के हलवाइयों का जोमैटो को झटका Jaipur. जोमैटो की बढती कमीशनबाजी से परेशान श्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *