सोमवार, जून 15 2026 | 02:40:53 AM
Breaking News
Home / बाजार / फोर्टिस के पूर्व प्रमोटर मलविंदर सिंह को ईडी ने किया गिरफ्तार

फोर्टिस के पूर्व प्रमोटर मलविंदर सिंह को ईडी ने किया गिरफ्तार

जयपुर। प्रवर्तन निदेशालय ने फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर मलविंदर सिंह और रेलिगेयर के पूर्व प्रबंध निदेशक सुनील गोधवानी पर शिकंजा कसते हुए गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों व्यक्तियों पर रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड के फंड में गड़बड़ी करने का आरोप है।

ईडी लेगी रिमांड

ईडी के अधिकारी दोनों को गिरफ्तार करने के लिए तिहाड़ जेल पहुंचे। इन दोनों को जेल में ही मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। मुमकिन है कि इस दौरान ईडी पूछताछ के लिए सिंह और गोधवानी की कस्टडी मांग सकती है। इससे पहले अक्टूबर में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने दोनों को गिरफ्तार किया था। 2397 करोड़ रुपये के घोटाले में ईडी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहा है।

14 नवंबर तक थी रिमांड

दिल्ली की एक अदालत ने रेलीगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड (आरएफएल) में धोखाधड़ी मामले में फोर्टिंस हेल्थकेयर के प्रमोटर मलविंदर सिंह और उनके भाई शिविंदर सिंह की न्यायिक हिरासत 14 नवंबर तक बढ़ा दी थी। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट दीपक सहरावत ने इस मामले में तीन अन्य आरोपी सुनील गोदवानी, कवि अरोड़ा और अनिल सक्सेना की भी न्यायिक हिरासत भी बढ़ाई थी।

Check Also

Prudent Launches Edge+, an AI-Enabled Platform That Revolutionizes Mutual Fund Distributors' Ways to Grow Their Businesses

म्युच्युअल फंड वितरकों को उनके बिजनेस को बढ़ाने की क्रान्ति लानेवाले edge+ ए.आई. सक्षम प्लैटफॉर्म का प्रुडंट द्वारा शुभारम्भ

एक इंटिलिजंट मंच. छह सशक्त मोड्युल्स. अब आपकी प्रतिस्पर्धा क्षमता सुपरचार्ज होगी. Ahmedabad- म्युच्युअल फंड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *