सोमवार, जून 15 2026 | 02:21:45 AM
Breaking News
Home / बाजार / एचडीएफसी बैंक ने ब्याज की दरों में की कटौती, ये हैं नई दरें
HDFC Bank's net profit up 15.4 percent to Rs 7280 crore in fourth quarter

एचडीएफसी बैंक ने ब्याज की दरों में की कटौती, ये हैं नई दरें

नई दिल्ली| एचडीएफसी बैंक ने एफडी के रेट में बड़ी कटौती की  है, डिपॉजिट की जमा दरों की संशोधित दरें 16 नवंबर से लागू हो चुकी हैं। हालिया संशोधन के बाद अब एचडीएफसी बैंक 7 से 14 दिनों के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3.50 फीसद ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।15 दिन से 29 दिन की एफडी की ब्याज दरें अब 4 फीसद हो गई हैं। वहीं 30 दिन से 45 दिन की अवधि के लिए जमा दर 4.90 फीसद कर दी गई हैं। अगर आप एचडीएफसी बैंक में 46 दिन से 6 महीने के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट करवाते हैं तो आपको 5.40 फीसद और 6 महीने एक दिन से 9 महीने के लिए एफडी करवाते हैं तो 5.80 फीसद का ब्याज मिलेगा। नौ महीने से अधिक और 1 साल से कम अवधि के फिक्ड्ब्य डिपॉजिट पर अब एचडीएफसी बैंक 6.05 फीसद ब्याज देगा।

16 नवंबर से प्रभावी ब्याज की दरें

अवधि          ब्‍‍‍‍‍याज
7-14 दिन     3.50%
15-29 दिन  4.00%
30-45 दिन  4.90%
46-60 दिन   5.40%
61-90 दिन    5.40%
91 दिन – 6 महीने 5.40%
6 महीने 1 दिन – 9 महीने  5.80%
9 महीने 1 दिन – 1 साल  6.05%

Check Also

Prudent Launches Edge+, an AI-Enabled Platform That Revolutionizes Mutual Fund Distributors' Ways to Grow Their Businesses

म्युच्युअल फंड वितरकों को उनके बिजनेस को बढ़ाने की क्रान्ति लानेवाले edge+ ए.आई. सक्षम प्लैटफॉर्म का प्रुडंट द्वारा शुभारम्भ

एक इंटिलिजंट मंच. छह सशक्त मोड्युल्स. अब आपकी प्रतिस्पर्धा क्षमता सुपरचार्ज होगी. Ahmedabad- म्युच्युअल फंड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *