गुरुवार, अप्रैल 30 2026 | 10:45:03 PM
Breaking News
Home / मनोरंजन / आदित्य रॉय कपूर की फिल्म ‘मलंग’ का फर्स्ट लुक जारी

आदित्य रॉय कपूर की फिल्म ‘मलंग’ का फर्स्ट लुक जारी

मुंबई| फिल्म निर्देशक मोहित सूरी की अगली रोमांटिक, एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘मलंग’ का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। शनिवार (16 नवंबर) को आदित्य रॉय कपूर 34 साल के हो गए। वहीं, आदित्य के जन्मदिन के दिन ही इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने ट्विटर पर फिल्म के फर्स्ट लुक को शेयर किया। इस पोस्टर में आदित्य के साथ दिशा पटानी नजर आ रही हैं। बता दें, इस फिल्म की शूटिंग काफी तेजी से चल रही है। बताया जा रहा है कि इस फिल्‍म में वह दो अलग अलग एज गैप के किरदारों को जीने वाले हैं। साथ ही पहले यह भी खबरें आई थीं कि वो फिल्म के किरदार के लिए वजन बढ़ा रहे हैं। वहीं पोस्टर में उनके सिक्स पैक एब्स दिखाई दे रहे हैं।

वैलेंटाइन डे के दिन रिलीज करने की तैयारी

यह फिल्म अगले साल की शुरुआत में वैलेंटाइन डे 14 फरवरी 2020 के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है। इस फिल्म में अभिनेता अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर, दिशा पटानी और कुणाल खेमू नजर आएंगे। फिल्म की अधिकांश शूटिंग मॉरीशस और गोवा की है। बता दें कि पिछले दिनों जब इस फिल्म के मुहूर्त की एक तस्वीर अनिल कपूर ने शेयर की थी तो लोगों ने उनकी फिटनेस को लेकर तस्वीर को वायरल कर दिया था। अपने फैंस से तारीफ सुनने के बाद अनिल कपूर ने ट्वीट करके अपनी फिटनेस का राज भी शेयर किया था।

Check Also

स्वाद और सुरों की रानी: Asha Bhosle का 92 वर्ष की उम्र में निधन, ‘Asha’s’ रेस्टोरेंट चेन से बनाया वैश्विक साम्राज्य

Mumbai. दिग्गज गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *