सोमवार, जून 15 2026 | 02:40:31 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / डीबीएस बैंक ने जयपुर में खोली अपनी पहली शाखा

डीबीएस बैंक ने जयपुर में खोली अपनी पहली शाखा

जयपुर| डीबीएस बैंक इंडिया लिमिटेड (डीबीआईएल) ने आज जयपुर में अपनी पहली शाखा की शुरुआत की। सहकार मार्ग, लाल कोठी स्थित यह शाखा विविध वित्तीय उत्पादों और सेवाओं के व्यापक पोर्टफोलियो के साथ छोटे और मध्यम व्यवसायों और रिटेल ग्राहकों की बढ़ती बैंकिंग जरूरतों को पूरा करेगी। इस वर्ष की शुरुआत में डीबीएस ने भारत में अपनी यात्रा के दौरान एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपने पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी डीबीएस बैंक इंडिया लिमिटेड (डीबीआईएल) की स्थापना की थी। डीबीआईएल के माध्यम से बैंक का लक्ष्य भारत में अपनी विकास योजनाओं में तेजी लाना और अधिक से अधिक पैमाना तय करना है।

2018-2019 में बेस्ट बैंक इन द वल्र्ड के तौर पर नामित किया

डीबीएस, जिसे 2018 और 2019 में बेस्ट बैंक इन द वल्र्ड के तौर पर नामित किया गया था, बैंकिंग के भविष्य को एक नया आकार देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। बैंक ने ग्राहकों के रोजमर्रा के जीवन में बैंकिंग को शामिल करने के लिए इसे उनके ईको सिस्टम का एक जरूरी हिस्सा बनाकर एंड-टू-एंड डिजिटाइज्ड समाधान डिजाइन किए हैं। जयपुर में बैंक की पहली शाखा की शुरुआत के बारे में टिप्पणी करते हुए डीबीएस बैंक इंडिया लिमिटेड के हैड- ब्रांच बैंकिंग एंड वैल्थ मैनेजमेंट-कंज्यूमर बैंकिंग प्रियाशीष दास ने कहा, ‘जयपुर में अपनी पहली शाखा के उद्घाटन के साथ राजस्थान प्रदेश में अपनी बैंकिंग सेवाओं की पहुंच का विस्तार करते हुए हमें खुशी का अनुभव हो रहा है। इस अवसर पर डीबीएस बैंक इंडिया लिमिटेड के हैड-बिजनैस बैंकिंग सुदर्शन चारी भी मौजूद थे।

Check Also

The Government of India has issued a commemorative postage stamp in honour of the late Shri Tejmal Ji Mangal, founder of the Mangal Parivar.

भारत सरकार ने मंगल परिवार के संस्थापक स्वर्गीय तेजमल मंगल के सम्मान में जारी किया स्मारक डाक टिकट

जयपुर. भारत सरकार ने गुजरात के प्रतिष्ठित ‘मंगल परिवार’ की व्यावसायिक विरासत को सम्मानित करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *