गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 07:19:58 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / एमवे इंडिया ने बाल दिवस मनाया

एमवे इंडिया ने बाल दिवस मनाया

जयपुर। एफएमसीजी डायरेक्ट सेलिंग कंपनी एमवे इंडिया ने लगातार 11वें वर्ष बाल दिवस पखवाड़ा मनाया। वार्षिकोत्सव एमवे इंडिया के सीएसआर प्रोग्राम ‘प्रोजेक्ट सनराइज के हिस्से के रूप में सभी 12 एनजीओ साझेदारों के साथ भारत भर में आयोजित किए गए थे, जिनके माध्यम से एमवे का लक्ष्य भारत में शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता तक पहुंच प्रदान करके वंचित बच्चों के समग्र कल्याण को बढ़ावा देना है। आयोजनों को कई इंटरैक्टिव गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने और प्रोत्साहित करने की दिशा में तैयार किया गया था। इनमें चित्रकारी प्रतियोगिताएं, संगीत प्रस्तुतियां, लोगों को सिंगल-यूज प्लास्टिक के खतरों के प्रति आगाह करने वाली लघु प्रस्तुतियां, इंटरैक्टिव कार्यशालाएं, कठपुतली शो और नृत्य प्रस्तुतियों सहित कई अन्य प्रकार की गतिविधियां शामिल थी।

जन कला साहित्य मंच के सहयोग से मनाया बाल दिवस

एमवे इंडिया के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (नॉर्थ एंड साउथ) गुरशरण चीमा ने कहा कि एमवे ने जन कला साहित्य मंच के सहयोग से बाल दिवस मनाया, जिसमें  से नो टू सिंगल-यूज प्लास्टिक थीम पर एक शॉर्ट स्किट और पेंटिंग कम्पीटिशन का आयोजन किया गया। एमवे डायरेक्ट सेलर्स के साथ स्कूल के छात्रों ने इस विषय पर रचनात्मक रूप से अपने विचार प्रकट करने के लिए संयुक्त रूप से भाग लिया।

Check Also

Ahead of India's biggest IPO, Jio reveals next roadmap, focuses on three growth engines

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन, होम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *