सोमवार, जून 15 2026 | 02:29:49 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / आईसीआईसीआई बैंक का महा लोन धमाका

आईसीआईसीआई बैंक का महा लोन धमाका

जयपुर। आईसीआईसीआई बैंक ने अपने ‘महा लोन धमाका अभियान के तहत राजस्थान की अपनी विभिन्न चुनिंदा शाखाओं में ऋण शिविर आयोजित कीने की घोषणा की। ‘महा लोन धमाका अभियान में बैंक के ग्राहक और गैर ग्राहक दोनों हिस्सा ले सकेंगे। इस दौरान दो और चार पहिया वाहनों, ट्रकों, खेती के उपकरण और ट्रैक्टर, गोल्ड लोन और किसान क्रेडिट कार्ड पर रोमांचक ऑफर्स और विशेष पैकेज की एक विस्तृत सीरीज प्रदान की जाएगी।

सपनों के उत्पादों को खरीदने का मौका

आईसीआईसीआई बैंक के कार्यकारी निदेशक अनूप बागची ने कहा कि चुनिंदा शहरों में बैंक की शाखा में आयोजित इस कैंप में लोग आवश्यक दस्तावेजों के साथ आ सकते हैं और अपने सपनों के उत्पादों को खरीदने के लिए ऑन-द-स्पॉट अप्रूवल के साथ वापस बाहर जा सकते हैं। कैंप में ऑन-द-स्पॉट लोन मंजूर किए जाएंगे और हुंडई मोटर्स इंडिया लिमिटेड सहित अन्य कंपनियों की तरफ  से भी ऋण संबंधी ऑफर प्रदान किए जाएंगे।

Check Also

The Government of India has issued a commemorative postage stamp in honour of the late Shri Tejmal Ji Mangal, founder of the Mangal Parivar.

भारत सरकार ने मंगल परिवार के संस्थापक स्वर्गीय तेजमल मंगल के सम्मान में जारी किया स्मारक डाक टिकट

जयपुर. भारत सरकार ने गुजरात के प्रतिष्ठित ‘मंगल परिवार’ की व्यावसायिक विरासत को सम्मानित करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *