गुरुवार, जुलाई 30 2026 | 04:08:43 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / अजय न मिलते तो क्या शाहरुख से शादी कर लेती? -इस सवाल पर यह कहा काजोल ने

अजय न मिलते तो क्या शाहरुख से शादी कर लेती? -इस सवाल पर यह कहा काजोल ने

मुंबई | बॉलीवुड की मशहूर अ‌भिनेत्री काजोल हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने फैंस के सवालों के जवाब देती नजर आईं। इन सवालों में से एक सवाल बॉलीवुड में रोमांस के किंग रह चुके शाहरुख के साथ शादी को लेकर पूछा गया था। काजोल और शाहरुख बड़े पर्दे पर अपनी कैमिस्ट्री के लिए जाने जाते हैं।

‘आस्क मी एनीथिंग’ के दौरान दिए जवाब

अ‌भिनेत्री काजोल ने इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन होस्ट किया था जिसके दौरान एक फैन ने उनसे यह सवाल पूछ लिया कि अगर अजय देवगन उनके जीवन में नहीं आते तो क्या वे शाहरुख से शादी कर लेतीं? ब्रेकेट में इस फैन ने यह भी लिखा कि आपने कहा था कि आप हर सवाल का जवाब देंगी। इस पर काजोल ने बिंदास जवाब देते हुए लिखा कि क्या प्रोपोज पुरुष को नहीं करना चाहिए?

शाहरुख और काजोल हैं जिंदगीभर के दोस्त

इसके बाद एक फैन ने काजोल से पूछा कि वे शाहरुख और अजय में से किसे अपना बेहतर को-एक्टर मानती हैं है? उन्होंने इसके जवाब में लिखा, ” यह स्थिति पर निर्भर करता है।” इसके साथ ही अभिनेता शाहरुख के साथ अपनी बॉन्डिंग पर काजोल ने लिखा, “जिंदगी भर के दोस्त”। इस दौरान उन्होंने शाहरुख को आइकोनिक भी बताया। उल्लेखनीय है कि 90 के दशक के दौरान बड़े पर्दे पर शाहरुख और काजोल की जोड़ी ने लोगों का दिल जीत लिया था। इस दौरान दोनों ने कई हिट फिल्में दी हैं जिनमें ‘बाजीगर’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘करन अर्जुन’, ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में दोंनों की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली है।

‘मैंने अपने पहले क्रश से शादी की‘

इस इंस्टाग्राम सेशन के दौरान जब काजोल से उनके पहले क्रश के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने बताया, “अपने पहले क्रश से ही मैंने शादी की है।” काजोल और अजय की शादी 24 फरवरी 1999 को हुई थी। बॉलीवुड में काजोल और अजय की जोड़ी करीब 10 साल बाद फिल्म ‘तानाजी’ के जरिए बड़े पर्दे पर नजर आने जा रही है। इस फिल्म में काजोल उनकी पत्नी के किरदार निभाती दिखेंगी। इसके पूर्व दोनों एक साथ 2010 में रिलीज हुई ‘टूनपुर का सुपरहीरो’ में दिखाई दिए थे।

Check Also

Govinda to make a comeback with 'Roopa', shares an interesting story about his lucky number

फिल्म ‘रूपा’ से कमबैक करेंगे गोविंदा, शेयर किया लकी नंबर का दिलचस्प किस्सा

मुंबई. 1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *